विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 में Rasputin की धुन; आदित्य धर ने इतिहास के 'बदनाम' शख्स से जोड़ा फिल्म का क्लाइमैक्स, पढ़ें पूरी कहानी

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:48 PM (IST)

Dhurandhar 2 X Rasputin: आदित्य धर ने साबित कर दिया है कि एक बड़ी फिल्म बड़े बजट से नहीं, बल्कि ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के क्लाईमैक्स में सुनाई दिए विदेशी धुन की पूरी कहानी

धुरंधर 2 के क्लाईमैक्स में सुनाई दिए विदेशी धुन की पूरी कहानी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर... एक ऐसी फिल्म जिसने सिनेमा में एक नया इतिहास लिखा। फिल्म की कहानी से लेकर, डायरेक्शन, एक्टिंग, स्क्रीनप्ले, म्यूजिक से लेकर कास्टिंग तक, हर चीज पर बारीकी से काम किया गया और नतीजा बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार। साल 2025 के बाद साल 2026 की शुरूआत में ही धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की ऐसी बारिश की है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

लेकिन इस फिल्म की अपार सफलता के पीछे सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि वो संगीत है जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। फिल्म के एक खास हिस्से में एक ऐसी धुन सुनाई देती है, जिसकी जड़ें दशकों पुराने इतिहास से जुड़ी हैं। आदित्य धर के दिमाग ने एक पुराने विदेशी ट्रैक को फिल्म की खूनी जंग और बदले की आग के साथ कुछ इस तरह पिरोया है कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

आखिर क्या है उस 'रहस्यमयी' धुन के पीछे की खौफनाक हकीकत और क्यों इंटरनेशनल मीडिया इसे देखकर सन्न रह गया है? आइए जानते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के उस सबसे चर्चित और विवादित संगीत की पूरी कहानी...

WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.08.45 PM

'धुरंधर: द रिवेंज' में सुनाई दिया ये हॉलीवुड गाना

फिल्म धुरंधर की चर्चा जितनी इसकी कहानी को लेकर है, उतनी ही बात इसके संगीत को लेकर हो रही है। फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव (Shashwat Sachdev) ने तैयार किया है। आदित्य धर के साथ मिलकर शाश्वत ने फिल्म के हर गाने पर बारीकी से काम किया। यही वजह है कि फिल्म के क्लाईमैक्स में सुनाई दिया रासपुतिन (Rasputin) का वो 48 साल पुराना गाना, जिसे सुनने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठे हैं कि आखिर यही गाना क्लाईमैक्स में क्यों इस्तेमाल किया गया।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की वजह से टूटा 'कनाडा' के थिएटर का 20 साल पुराना नियम? फैन ने लिखा- 'हम यकीन नहीं कर सकते...'

jhfhd

क्या इस गाने का चुनाव सिर्फ एक इत्तेफाक था, या डायरेक्टर आदित्य धर के दिमाग में कोई गहरी प्लानिंग चल रही थी? दरअसल इस गाने को साल 1978 में पहली बार मशहूर जर्मन पॉप और यूरोडिस्को ग्रुप 'बोनी एम' ने रिलीज किया था। 48 साल बाद अब ये गाना धुरंधर द रिवेंज में इस्तेमाल किया गया है। हालांकि रासपुतिन का ये गाना फिल्म में इस्तेमाल करने के पीछे आदित्य धर का जीनियस दिमाग ही है। गाने के बारे में बताएं उससे पहले आप रासपुतिन के बारे में जान लीजिए...

कौन था रासपुतिन?

दरअसल ग्रिगोरी रासपुटिन (Grigori Rasputin) के बारे में कहा जाता है कि वो पहले एक महान व्यक्ति था। लोग उसे इंसानों से ऊपर समझते थे और उसे चमत्कारी मानते थे। वह एक छोटे से गांव से आया था, लेकिन किसी तरह उसने रूस के शासक के दरबार तक अपना रास्ता बना ही लिया। रूस का राजा, जिसे 'ज़ार' (Tsar) कहा जाता था, उसका एक छोटा बेटा था जो अक्सर बीमार रहता था।

ras

बड़े-बड़े डॉक्टरों ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया, लेकिन कुछ भी काम नहीं आ रहा था और फिर रासपुतिन की एंट्री उसी राजा के घर में हुई। रासपुतिन जब आया राजा का बेटा वाकई में ठीक होने लगा। लोग रासपुतिन को मानो भगवान ही समझ बैठे। रासपुतिन ने भी इसका फायदा उठाया, उसने अपना दबदबा बनाया।

वो अपनी इस ताकत का गलत इस्तेमाल करने लगा। जो पावर वो दूसरों को ठीक करने के लिए कर रहा था, असल में वो उसी पर हावी हुई और उसी ने उसे बर्बाद कर दिया। उसकी शराब की लत और महिलाओं से उसके अवैध संबंध से लेकर उसके सारे काले चिट्ठे सामने आ गए। कहा जाता है कि उसकी काली करतूतें जानने के बाद कुछ लोगों ने उसे जहर दिया और मार दिया।

rass

'रासपुतिन' से कैसे मेल खाता है धुरंधर 2 का गाना?

रासपुतिन को पहले जहर दिया गया और फिर गोली मारी गई... भले ही रासपुतिन दो बार मारा गया लेकिन वो मरने के बाद भी कहानियों में जिंदा रहा। यही कहानी आदित्य धर ने फिल्म के क्लाईमैक्स में दिखाई है, जब क्लाईमैक्स सीन में पाकिस्तान के मेजर शमशाद हसन (राज जुत्शी) इजराइल के साथ अपने मुल्क के कुछ सीक्रेट का सौदा करते हैं। शमशाद भी एक पावरफुल है और उस तक सबकी पहुंच नही है।

 

पाकिस्तान में रहने वाला शमशाद खुद को देशभक्त की तरह पेश करता है, जिस पर शक की कोई गुंजाइश नहीं है। क्लाईमैक्स सीन में जब अजय सन्याल (R Madhavan) फोन पर पहले तो शांत रहकर बात करते हैं और पाकिस्तान जेल में बंद हमजा को छोड़ने के लिए शमशाद से कहते हैं। लेकिन शमशाद मना करता है, इसके बाद जैसे ही वो सधे अंदाज में शमशाद की पोल खोलना शुरू करते हैं और कहते हैं कि आपके फोन पर एक वीडियो भेज रहा हूं देख लो।

WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.09.14 PM

असल में वो वीडियो शमशाद की पोलखोल का होता है जहां शमशाद अपने ही देश पाकिस्तान के सीक्रेट्स इजरायल को बेचने की बात करते हुए दिखाई देता है। इसी बीच 'रासपुटिन' (Rasputin) गाने की शुरुआती धुन गूंज उठती है। इस गाने की शुरूआत के साथ ही माहौल बदलता है और शमशाद के हावभाव बदलने लगते हैं। उसका पर्दाफाश होना शुरू हो चुका है और अब वो खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वो बेनकाब हो जाता है, जो कभी इज्जतदार था, जिसका रसूख था, अब उसी की काली करतूतें सामने आती हैं और इस सबके बीच में वो रासपुतिन का गाना बजता रहता है।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.34.20 PM (1)

सत्ता और लालच में डूबे शमशाद का सारा सच सामने आने लगता है। उसके धोखा देने की फितरत और उसकी लालची सोच साफ दिखाती है कि वो असल मायनो में कितना छोटा और तुच्छ है। यही सीन को और मजेदार बनाया है। अब इसे आदित्य धर की #PeakDetailing ना कहा जाए तो क्या कहा जाए।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.34.20 PM

आदित्य धर ने रासपुतिन के असल जीवन और गाने को कैसे फिल्म के क्लाईमैक्स (Dhurandhar Climax) में शमशाद के किरदार से जोड़ा, ये वाकई में एक जीनियस सोच का उदाहरण है। धुरंधर में जिस तरह से वाशमा बट वाले मीम का इस्तेमाल आदित्य धर ने किया, ठीक उसी तरह जीनियस सोच के साथ आदित्य इस बार भी छा गए और इसी की बात अब पूरे इंटरनेट पर हो रही है। ये छोटी-छोटी बारिकियां ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म को अच्छी फिल्म होने का टैग दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया 'प्रोपेगेंडा' और 'खतरनाक'!