विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 साल चली कास्टिंग... 300 एक्टर्स ने किया रिजेक्ट, Dhurandhar में रहमान डकैत के किरदार को ठुकराकर पछताए सितारे

Published: Wed, 25 Mar 2026 04:58 PM (IST)

धुरंधर: द रिवेंज के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में बताया कि इस फिल्म की कास्टिंग के लिए ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के लिए हुआ था 300 एक्टर्स का ऑडिशन/ फोटो- Instagram

धुरंधर 2 के लिए हुआ था 300 एक्टर्स का ऑडिशन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट बीते साल दिसंबर में रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह से ज्यादा वाहवाही 'रहमान डकैत' का किरदार अदा करने वाले अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने लूटी थी।

अक्षय ने आदित्य धर की फिल्म में जिस तरह से इस किरदार को जिया है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, 'रहमान डकैत' के किरदार के लिए परफेक्ट एक्टर को ढूंढने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को 2 साल का लंबा वक्त लग गया था।

2 साल बाद जाकर 'धुरंधर' को मिला था 'रहमान डकैत'

मुकेश छाबड़ा ने 'धुरंधर: पार्ट 1' की कास्टिंग के लिए तकरीबन 2 साल का समय लगाया था और 300 एक्टर्स से 'रहमान डकैत' के किरदार के लिए 'ना' सुनी थी। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत करते हुए कहा,

"मैं चाहता था कि स्क्रीन पर दिखने वाले हर किरदार को, चाहे वो किसी एक सीन के लिए हो या सिर्फ एक डायलॉग के लिए, मैं ही चुनूं। मैंने आदित्य से यह रिक्वेस्ट भी की थी। मैंने और मेरे 8 असिस्टेंट्स ने इस फिल्म के लिए 2 साल तक काम किया और 300 लोगों के ऑडिशन लिए।"

mukesh chhabra

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया 'प्रोपेगेंडा' और 'खतरनाक'!

'रहमान डकैत को ढूंढना सबसे मुश्किल था'- मुकेश छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि 'धुरंधर' में जिस किरदार के लिए कास्टिंग सबसे मुश्किल थी, वह रहमान डकैत का किरदार ही था। उन्होंने कहा, "हमने फिल्म के लिए कई एक्टर्स के नामों पर चर्चा की थी, लेकिन वे लगातार मना कर रहे थे। उनका कहना था कि वे किसी भी मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।"मुकेश छाबड़ा ने कास्टिंग पर आगे कहा

"अक्षय खन्ना का नाम सबसे लास्ट में मेरे सामने आया था। अक्षय में वह काबिलियत है कि आप उन्हें कुछ भी दे दो, वह आपको हैरान कर देंगे। जब मैंने उन्हें पहली बार फोन किया, तो वह बोले- 'तू पागल हो गया है', लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप बस कहानी सुन लो। वे आए और नरेशन (Narration) सुनने के बाद अपने उसी खास अंदाज में बोले- 'शानदार'। एक दिन में ही उन्होंने मुझे दोबारा फोन किया और कहा कि मैं यह फिल्म कर रहा हूं।"

akshaye khanna dhurandhar the revenge  (1)

मुकेश छाबड़ा ने इस बातचीत में यह भी बताया कि जब फिल्म रिलीज होकर सिनेमाघरों में आई, तो कई बड़े एक्टर्स ने उन्हें फोन किया और वे इस बात पर खूब पछताए कि उन्होंने यह रोल क्यों छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में मिला धोखा, चोरी हुई थी स्क्रिप्ट....Dhurandhar 2 के असली 'धुरंधर' Aditya Dhar की कहानी