विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2: कैसे आया 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा' का आइडिया? आदित्य धर ने गौरव को दिए थे 7 ऑप्शन

Published: Wed, 06 May 2026 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2026 10:55 AM (IST)

गौरव गेरा ने अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' के मशहूर डायलॉग 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा' के पीछे की कहानी साझा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) में गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने आलम का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए एक्टर को खूब तारीफ मिल रही है। उनकी फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच, गेरा ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

धुरंधर फिल्म के साथ इसके डायलॉग्स और एक्टर्स भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे। इसी में से एक डायलॉग था डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा जिसने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह यूं ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें- पिक्चर अभी बाकी है, दुनियाभर में Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई जारी, खतरे में दंगल का रिकॉर्ड

गौरव गेरा ने शेयर की पूरी लिस्ट 

गौरव ने इस पॉपुलर डायलॉग्स के पीछे की एक दिलचस्प कहानी फैन्स के साथ शेयर की और बताया कि इसे फाइनल करने से पहले निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें कई अन्य मजेदार ऑप्शन्स दिए थे।

Gaurav (12)

गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें डायलॉग्स के जो ऑपशन्स भेजे थे उसकी पूरी लिस्ट थी। इन ऑप्शन में तुकबंदी और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला।

कहां से आया डार्लिंग डार्लिंग का आईडिया?

सोशल मीडिया पर इसको पीछे की कहानी शेयर करते हुए गेरा ने लिखा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा' का विचार किसका था। तो बेशक ये adityadharfilms का था... ये विकल्प मुझे धर साहब ने शूटिंग से पहले सीखने के लिए भेजे थे... लेकिन शूटिंग के दौरान हमने 'डार्लिंग डार्लिंग' को चुना... आपको कौन सा सबसे अच्छा लगा?"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो, इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। जासूसी और एक्शन से भरपूर यह मनोरंजक फिल्म अब आमिर खान की दंगल से बस थोड़ा ही पीछे है। इसने एस.एस. राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन द्वारा स्थापित लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर Javed Akhtar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हर फिल्ममेकर का काम...'