Move to Jagran APP

इस धमाके के साथ लौट आये रैपर यो यो हनी सिंह

बहुत दिनों से चर्चा से बाहर रहने वाले हनी सिंह इस धमाके के साथ लौट आये हैं..

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 15 Feb 2017 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 05:34 PM (IST)
इस धमाके के साथ लौट आये रैपर यो यो हनी सिंह
इस धमाके के साथ लौट आये रैपर यो यो हनी सिंह

मुंबई। बॉलीवुड रैपर हनी सिंह युवाओं में खासा पॉपुलर हैं। इस बात पर एक बार फिर से मुहर लग गयी जब उनका गाना 'धीरे धीरे से' यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जाने वाला गाना बन गया है। भारतीय संगीत के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।

loksabha election banner

यह गाना 1990 में आई फ़िल्म 'आशिकी' के गाने का रीमेक वर्जन है, जिसमें इस ब्यूटीफुल सॉन्ग को एक्टर रितिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। इतना ही नहीं गाने में गाने में हनी सिंह ने रैप भी किया है। यहां देख सकते हैं यह सॉन्ग-

इसे भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान पर केस दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आपने देखा कि यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इतने व्यूज के साथ यह सुपरहिट गानों की श्रेणी में आ गई है। इसके पहले भी हनी सिंह के 'ब्लू आइस ', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बिट' जैसे गाने सुपरहिट हो चुके हैं। ऐसे में क्या यह मान लिया जाए कि बहुत दिनों से चर्चा से बाहर रहने वाले हनी सिंह इस धमाके के साथ लौट आये हैं?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.