धर्मेंद्र ने शेयर किया Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani के सेट से BTS वीडियो, यहां देखें
ये फिल्म फ्लोर पर उतरने से पहले से ही काफी चर्चा का विषय रही है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। धर्मेंद्र काफी समय बाद इस फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। अब धर्मेंद्र ने इस फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'ही मैन' कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म फ्लोर पर उतरने से पहले से ही काफी चर्चा का विषय रही है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। धर्मेंद्र काफी समय के बाद इस फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। अब धर्मेंद्र ने इस फिल्म के सेट से एक BTS (Behind The Scene) वीडियो शेयर किया है।
दरअसल धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। पूरे लॉकडाउन के समय में सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस के साथ जुड़े रहे। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखा है। धर्मेंद्र ने फिल्म की सेट से अपने फैंस का हाल- चाल पूछा है।
ये वीडियो धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'कैसे हो मेरे प्यारे? मैं अपनी शूट को एंज्वॉय कर रहा हूं। यहां आकर खुश हुआ। बहुत सारा प्यार, चीयर्स!' इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, उसके आशीर्वाद से और आपकी अच्छी दुआओं से कैमरे के साथ रोमांस कररहा हूं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।'
धर्मेंद्र के इस वीडियो को शेयर करते ही उनके फैंस के बीच खासा उत्साह भर गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर धर्मेंद्र पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखकर धर्मेंद्र के फैंस के बीच फिल्म को लेकर भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। अब दर्शकों को केवल धर्मेंद्र को एक बार पिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर करने वाले हैं। करण जौहर इस फिल्म से निर्देशन में करीब पांच साल बाद दोबारा उतरने वाले हैं। आखिरी बार करण जौहर ने साल 2016 में फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।