विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

' दिल से बुरा लगता है...', दुनिया को हंसाने वाले देवराज पटेल का ये आखिरी वीडियो रुला रहा है सबको

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 27 Jun 2023 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2023 12:25 PM (IST)

रिपोर्ट के मुताबिक देवराज अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ...और पढ़ें

Photo Credit: Devraj Patel Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Devraj Patel Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। YouTuber & Comedian Devraj Patel Last instagram Video: मनोरंजन जगत के लिए फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। लगातार एक के बाद एक यंग कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। ऐसे में यूट्यूबर और कॉमेडियन देवराज पटेल के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। महज 22 साल की उम्र में देवराज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

एक सड़क हादसे में देवराज की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार देवराज अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी पीछ से एक हाई स्पीड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस खबर ने देवराज के परिवार और उनके फैंस को बुरी तरह तोड़कर रख दिया। ऐसे में अब देवराज का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने मौत से कुछ ही घंटे पहले बनाया था।

मौत से कुछ घंटे पहले पोस्ट किया था ये आखिरी वीडियो

देवराज पटेल के निधन के बाद उनके कई पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं। उनका ये आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं। देवराज के आखिरी इंस्टा वीडियो पर यूजर्स दुखी होने के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वीडियो में देवराज कहते हैं, ‘हैलो दोस्तों, भगवान ने मेरा शक्ल ऐसा बनाया है न कि लोगों को समझ नहीं आया, क्यूट बोलें या क्यूटिया... बाय।' इस वीडियो के साथ देवराज ने कैप्शन में लिखा था, ‘लेकिन मैं क्यूट हूं न दोस्तों।' इस पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Devraj Patel (@imdevrajpatel)

छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि दी है। भूपेश बघेल ने देवराज का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर देवराज के 57 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर उनके 4 लाख सब्सक्राइबर्स थे। यही नहीं, देवराज ने वेब सीरीज 'ढिंढौरा' में भुवन बाम के साथ काम किया था। इस सीरीज में भी उनका डायलॉग ‘भाई दिल से बुरा लगता है‘ काफी फेमस हुआ था।