विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 करोड़ में बना था बॉलीवुड के ये कल्ट गाना, 400 किलो सोने का हुआ इस्तेमाल; राजस्थानी महलों में हुई थी शूटिंग

Published: Sat, 06 Jun 2026 11:08 AM (IST)

बॉलीवुड के इस कल्ट गाने को 12 करोड़ रुपये के बजट और 400 किलो गोल्ड के साथ बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था।

12 करोड़ में बना बॉलीवुड का कल्ट गाना

12 करोड़ में बना बॉलीवुड का कल्ट गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों में गानों के लिए कई बड़े और भव्य सेट क्रिएट किए गए हैं। लेकिन सबसे मंहगे सेट्स की बात की जाए अक्सर जेहन में संजय लीला भंसाली के सेट ही आते हैं। एक ऐसा ही गाना उन्होंने कुछ सालों पहले बनाया था जिसका बजट 12 करोड़ रुपये था।

इतना ही नहीं इस गाने में 400 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया था और राजस्थान के मशहूर जयगढ़ किले में इसकी शूटिंग हुई थी।

ghoomar (4)

यह भी पढ़ें- 65 साल पहले Mohammad Rafi ने पूरी की मीना कुमारी की फरमाइश, मौत के बिस्तर पर सुनाया था ये गाना

कौन सा है ये गाना?

जिस गाने में हम बात कर रहे हैं वह है फिल्म पद्मावत का घूमर (Ghoomar) जिसे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर फिल्माया गया था। गाने के लिए सेट क्रिएट करने में काफी खर्चा आया था और इसी वजह से यह बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में शामिल हो गया।

ghoomar (1)

30 किलो था दीपिका का लहंगा

इस गाने के लिए दीपिका के शाही लहंगे का वजन 30 किलो था और इसकी कीमत 30 लाख रुपये था। इसे फेमस डिजाइनर रिंपल नरूला ने डिजाइन किया था और एक्ट्रेस ने इस भारी-भरकम लहंगे के साथ 60 से ज्यादा बारगोल चक्कर (Twirls) लगाए थे।

ghoomar (3)

गाने को लेकर हुआ था विवाद

जैसे ही घूमर गाना रिलीज हुआ था करणी सेना ने दीपिका के लहंगे में उनके पेट दिखने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि राजपूत रानियां कभी ऐसे कपड़े नहीं पहनती थीं। इसके अलावा कहा गया था कि रानियां केवल महिलाओं के सामने ही डांस किया करती थीं। संगठनों ने मेकर्स पर इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में दीपिका की ड्रेस को एडिट करके फिर से गाने को रिलीज किया गया था, जिसे घूमर 2.0 कहा गया।

ghoomar (2)

YouTube पर मिले 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज

विवाद होने के बावजूद इस गाने को रिलीज होने के बाद खूब पसंद किया गया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे रीक्रिएट किया और यूट्यूब पर अब तक इसे 253 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पद्मावत (Padmaavat) में दीपिका के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) थे जिन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था वहीं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) थे जिन्होंने महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था।

यह भी पढ़ें- ट्रक के पीछे लिखी शायरी से बना ये आइकॉनिक गाना, बाथरूम में नहाते वक्त बनाई थी धुन, 21 साल बना कल्ट क्लासिक