'83' के प्रमोशन में छाया दीपिका पादुकोण का लुक, फ्रिल बैकलेस गाउन में मस्तानी को देख उड़े फैंस के होश
दीपिका न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह कुछ भी पहल लें वह स्टाइल स्टमेंट बन जाता है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल यानी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दीपिका ने अपने करियर में अबतक न जानें कितनी हिट फिल्में दी हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह कुछ भी पहन लें वह स्टाइल स्टमेंट बन जाता है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हॉट लुक देती नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
नियॉन पिंक गाउन में दिखीं हॉट :
दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म '83' के प्रमोशन्स के लिए साउदी अरेबिया के जेडाह पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने नियॉन पिंक गाउन पहनना था। उनकी इस ड्रेस का स्लीव्ज् स्वान शेप था जो पीछे से काफी डील नेक थी। इस ड्रस में दीपिका बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं ड्रेस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। बस कानों में उन्होंने डायमंड इयरिंग पहना हुआ था। अपने इस लुक की तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वहीं फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
एयरपोर्ट पर रणवीर ने किया दीपिका को किस :
बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आए थे। रणवीर और दीपिका के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणवीर और दीपिका हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं, वहां मौजूद पैपराजी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच जाते हैं। वीडियो में रणवीर पैपराजी से बात चीत के बाद दीपिका को किस कर देते हैं, जिसके बाद एयरपोर्ट की ओर चले जाते हैं। इस दौरान रणवीर ने टाइगर प्रिंट बूलन की स्वेट शर्ट और रेड कलर की पेंट में नजर आ रहे थे। जबकि दीपिका व्हाइट एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रहीं हैं।