दीपिका पादुकोण ने करण जौहर की फिल्म के लिए कहा हां, महिला प्रधान मूवी की स्क्रिप्ट पर हो रही बात
यह महिला प्रधान कहानी है। इसमें एक और फीमेल लीड होंगी। दूसरी लीड का नाम अभी फाइनल नहीं किया है। करण जौहर की ओर से प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा हो सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इसमें कोई शक नहीं की दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण के पास कई लाजवाब फिल्म प्रोजेक्ट हैं। अब लग रहा है कि दीपिका के हाथ में एक और शानदार प्रोजेक्ट आ सकता है। यह फिल्म किसी और के साथ नहीं बल्कि करण जौहर के साथ होगी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने हाल में करण जौहर के ऑफिस का दौरा किया। वहां स्क्रिप्ट नरेट की गई। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस स्टोरी से काफी प्रभावित भी हुई हैं और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह एक महिला प्रधान कहानी है। इसमें एक और फीमेल लीड होंगी। दूसरी फीमेल लीड का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है। करण जौहर की ओर से प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा हो सकते हैं।
दीपिका अभी इस फिल्मों में हैं व्यस्त
दीपिका पादुकोण अभी कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 1983 क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत पर आधारित फिल्म है। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रुमी देव की भूमिका अदा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म के अलावा दीपिका मेघना गुजराल की छपाक का हिस्सा हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी, अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी-द अनसंग वारियर के साथ। इन सभी फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत का भी हिस्सा होंगी। इसमें दीपिका पादुकोण द्रोपदी की भूमिका अदा करेंगी।