यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपिका ने किया खुलासा, भारत में क्यों पहले रिलीज़ हो रही है 'xXx'!
xXx: Return Of Xander Cage इस सीरीज़ की दूसरी फ़िल्म है। इस एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म में विन डीज़ल लीड रोल निभा रहे हैं।

मुंबई। दीपिका पादुकोण की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म xXx: Return Of Xander Cage 14 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। ख़ास बात ये है कि दुनियाभर में ये फ़िल्म सबसे पहले इंडिया में रिलीज़ हो रही है।
दरअसल, फ़िल्म को पहले इंडिया में रिलीज़ करने की सलाह दीपिका ने ही मेकर्स को दी थी। हालांकि फ़िल्म के प्रमोशंस की शुरुआत मैक्सिको से की जाएगी। मेकर्स ने भी फ़िल्म की लीडिंग लेडी दीपिका के सुझाव को मानते हुए इसे भारतीय दर्शकों को सबसे पहले दिखाने का फ़ैसला किया। दीपिका प्रमोशंस के लिए अमेरिका जा चुकी हैं। फ़िल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने कहा- ''ये मेरी पहली हॉलीवुड फ़िल्म है। मैं नर्वस होने के साथ उत्साहित भी हूं। इस सफ़र की अब शुरुआत हो रही है। हम जल्द भारत आ रहे हैं।''
इसे भी पढ़ें- नए साल में शाह रूख़ बनने चले बावर्ची, रेस्टॉरेंट खोलने की प्लानिंग
xXx: Return Of Xander Cage इस सीरीज़ की दूसरी फ़िल्म है। इस एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म में विन डीज़ल लीड रोल निभा रहे हैं। इसे डीजे कारूसो ने डायरेक्ट किया है। दीपिका फ़िल्म में सेरेना नाम का किरदार निभा रही हैं।
