'पिंगा' विवाद पर बोलीं दीपिका, कहा भंसाली से कहूंगी बात करें
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आरोप लग रहे हैं कि फिल्म में पेशवा के जमाने के ऐतिहासिक तथ्यों को डालने की बजाए ग्लैमर पर फोकस किया गया है।
मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आरोप लग रहे हैं कि फिल्म में पेशवा के जमाने के ऐतिहासिक तथ्यों को डालने की बजाए ग्लैमर पर फोकस किया गया है।
Watch: रणवीर और दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' का बेहतरीन ट्रेलर
पेशवा के परिवार की मोहिनी करकरे ने हाल ही में भंसाली को खुला खत लिखकर अपनी भड़ास निकाली थी। मोहिनी का कहना था कि निर्देशक को और रिसर्च करनी चाहिए थी।
इस बारे में जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पूछा गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ खबरें पढ़ी हैं लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
दीपिका ने कहा कि इस बारे में भंसाली ही सही तरीके से बात कर पाएंगे और वो निर्देशक से कहेंगी कि वो इसपर बात करें।
18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल्स में हैं।
करीना कपूर ने असहिष्णुता के मुद्दे को सुलझाने के लिए दिया ये सुझाव