Deepika Ranveer Anniversary: एक साल बाद फिर देखें दीपिका-रणवीर की शादी का पूरा एल्बम, जिन तस्वीरों पर दिल हार बैठे थे फैंस
Deepika Ranveer Anniversary बॉलीवुड के मोस्ट लविंग केयरिंग और नॉटी कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग, केयरिंग और नॉटी कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। 14 नवंबर...इसी तारीख़ को पिछले साल यानी 2018 में दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे का हाथ थामा था। दोनों ने ताउम्र एक दूसरे का साथ निभाने और ख्याल रखने का वादा किया था। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट किया था उसके बाद साल 2018 में शादी की। दोनों की शादी काफी प्राइवेसी के साथ हुई थी, लोग बैचेन थे दोनों को शादी के जोड़े में देखने लिए और जब दीपवीर की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो मानों लोगों के दिल की धड़कन बढ़ गई। लोग उन तस्वीरों से नज़र नहीं हटा पा रहे थे।
दीपिका और रणवीर ने साउथ इंडियन और सिंधी, दो तरीकों से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इतनी वायरल हुई थीं कि लोगों के ज़हन में एक साल बाद भी वो तस्वीरें बसी हुई हैं। दोनों साथ में इतने प्यारे लग रहे थे कि दीपवीर के फैंस उन तस्वीरों पर अपना दिल हार बैठे थे। शादी के एक साल भी दोनों की बॉन्डिंग उतनी ही प्यारी और स्ट्रॉन्ग है। बल्कि अगर हम ये कहें की शादी के बाद रणवीर का प्यार दीपिका के लिए बढ़ गया है तो ग़लत नहीं होगा। दीपवीर की शादी के मौके पर हम आपको उन्हें पुरानी यादों में ले जाने वाले हैं। इस खास दिन पर हम आपको दोनों की शादी की वही तस्वीरें दिखाते हैं जिनके लोग दिवाने हो गए थे। देखें तस्वीरें।
pic.twitter.com/0aYxuNMifH— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
pic.twitter.com/tVRcky634K— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
pic.twitter.com/1r443bOmLY— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
pic.twitter.com/1r443bOmLY— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018
pic.twitter.com/jI3fcVPvgc— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 20, 2018