एसिड सर्वाइवर की भूमिका निभाने के लिए कुछ इस प्रकार तैयारी कर रही हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण जल्द मेघना गुलजार द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही फिल्म छपाक में अभिनय करती नजर आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नज़र आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था।
दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। इस फिल्म की तैयारी के लिए दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल से जुड़ी ऑनलाइन उपलब्ध सभी दस्तावेजों की और मीडिया की खबरों की विस्तार से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल से व्यक्तिगत तौर पर बातें की हैं। जिसके चलते उन्हें उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें पढ़ने और देखने को मिली है। ऐसी चीजें भी उनके सामने लक्ष्मी अग्रवाल में रखी हैं, जो अभी तक मीडिया या सार्वजनिक जीवन में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने उन्हें 8 से 10 डी वी डी और पेन ड्राइव दिए हैं। जिनमें 10 एसिड सर्वाइवर के इंटरव्यूज़ हैं। उन्होंने उनकी वेदना को विस्तार से बताया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जल्द मेघना गुलजार द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही फिल्म छपाक में अभिनय करती नजर आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए दीपिका पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मंत्रालय की मंत्री बनना चाहती हैं। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि उन्हें स्वच्छता बहुत ही पसंद है और वह अस्वच्छता रहने की स्थिति में पागल हो जाती हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने बचपन का उनका स्वच्छता से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। इस बारे में बताते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं ,'बचपन में लोग उन्हें उनके घर पर रहने के लिए बुलाते थे। ताकि इसी बहाने वह उनके बेडरूम और किचन की सफाई कर सकें।'
यह भी पढ़ें: Badla Box Office Collection Day 3: चला बच्चन- तापसी का जादू, तीन दिन में इतने करोड़