विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone Tattoo: दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया नया टैटू, गर्दन पर जो​ लिखवाया आप सोच भी नहीं सकते

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 14 Mar 2023 11:09 AM (IST)

संगीतकार ए आर रहमान ने आरआरआर की शानदार जीत के बाद एसएस राजामौली और उनकी पूरी टीम को बधाई दी ...और पढ़ें

Photo Credit : Deepika Padukone Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Deepika Padukone Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Tattoo: दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन पर हमेशा ही उनके फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। वो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका जहां भी जाती हैं, अपना जलवा बिखेर देती हैं। वहीं, दीपिका ने ऑस्कर के मंच पर भी अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान के उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ऑस्कर के लिए दीपिका ने बेहद खूबसूरत ब्लैक आउटफिट पहना था, लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा फैंस का ध्यान उनके नए टैटू ने खींचा।

दीपिका के नए टैटू को देख घूमा लोगों का दिमाग

 

दीपिका पादुकोण इस वक्त अपने नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने कान के ठीक नीचे एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने गर्दन की नस पर 82 डिग्री ईस्ट '82°E' लिखवाया है। बता दें कि दीपिका का ये नया टैटू उनके ब्यूटी ब्रांड 82 डिग्री ईस्ट '82°E' का है। उनका ये टैटू देखकर उनके फैंस का दिमाग घूमा हुआ है। इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

कंगना रनोट ने की दीपिका की तारीफ

आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2023 शो में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर थीं। उनका प्रेजेंटेशन देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उनकी जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है- 'कितनी खूबसूरत हैं दीपिका पादुकोण, वहां पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि को संभालना, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधो पर लेना और इतनी शालीनता और आत्मविश्वास के साथ बोलना कोई आसान काम नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।'