विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका को लेकर ससुराल पहुंचे रणवीर सिंह, ससुर संग मीडिया को दिया पोज़, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 05:07 AM (IST)

दीपिका की मुस्कान बता रही है कि यह लम्हा उनके लिए कितना ख़ास है ।

दीपिका को लेकर ससुराल पहुंचे रणवीर सिंह, ससुर संग मीडिया को दिया पोज़, देखें तस्वीरें
दीपिका को लेकर ससुराल पहुंचे रणवीर सिंह, ससुर संग मीडिया को दिया पोज़, देखें तस्वीरें

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अबसे कुछ देर पहले इन दोनों की ताज़ा तस्वीरें बेंगलुरु से आई हैं, जिनमें दोनों की ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है। 

गौरतलब है कि दीपवीर की शादी के बाद बेंगलुरु में 21 नवंबर को एक कार्यक्रम होना तय है। जैसा कि आप जानते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इस साल की सबसे ज़्यादा चर्चित शादियों में से एक रही। 14-15 नवंबर को इटली में होने के कारण अपने देश में फैंस इस शादी की बस चुनिंदा तस्वीरें ही देख सके। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की जो तस्वीरें शेयर की थीं वो लगातार वाइरल होती रहीं! तमाम ख़बरों के बीच लोगों के लिए रणवीर और दीपिका की शादी चर्चा का विषय बनी रही। यह लेटेस्ट तस्वीर दीपिका के घर से आई है, जिसमें रणवीर और दीपिका के साथ दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी नज़र आ रहे हैं! 

यह भी पढ़ें: बर्थडे राजू हिरानी: इस डायरेक्टर ने अब तक 5 फ़िल्में बनाई, पांचों ने दुनिया भर में धूम मचाई

आप देख सकते हैं दीपिका के घर को लाइटों से सजा दिया गया है और तमाम परिजन इस मौक एपर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं !

इससे पहले यह जोड़ी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इस अंदाज़ में नज़र आई थी! रणवीर और दीपिका इस मौके पर बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज़ में नज़र आये। फूलों के डिज़ाइन वाले जैकेट में गोगल्स लगाये रणवीर अपने आउटफिट में काफी जंच रहे हैं तो वहीं दीपिका भी इस स्टाइलिश आउटफिट में काफी खिल रही हैं!

दीपिका की मुस्कान बता रही है कि यह लम्हा उनके लिए कितना ख़ास है। बेंगलुरु पहुंचते ही वहां की मीडिया ने इन दोनों को घेर लिया! 

बता दें कि उससे पहले रणवीर और दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर भी दोनों के पहुंचते ही गहमागहमी बढ़ गयी थी। हर किसी की नज़र इस नवविवाहित जोड़ी पर ही टिकी रही! रणवीर का हाथ थामे दीपिका की एक प्यारी सी तस्वीर भी देखें-

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीपिका के पैरों में भी मेहंदी रची हुई है। रणवीर ने तो अपने हाथों में दीपिका के नाम की मेहंदी रचाई है! बहरहाल, रणवीर और दीपिका की जोड़ी एक साथ बेहद प्यारी लग रही है!