Move to Jagran APP

रिसेप्शन में रणवीर दीपिका का दिखा रॉयल अंदाज, खुद शेयर की पहली तस्वीर, पहुंचे ये मेहमान

बेंगलुरु के बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:23 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 12:38 PM (IST)
रिसेप्शन में रणवीर दीपिका का दिखा रॉयल अंदाज, खुद शेयर की पहली तस्वीर, पहुंचे ये मेहमान
रिसेप्शन में रणवीर दीपिका का दिखा रॉयल अंदाज, खुद शेयर की पहली तस्वीर, पहुंचे ये मेहमान

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। दोनो रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दे रहे हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड के दो प्रसिद्ध कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु में अपने करीबी लोगों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया। सबसे पहले आपको दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन वाली तस्वीरें दिखा देते हैं।

रिसेप्शन से सबसे पहली तस्वीर को खुद इस खूबसूरत कपल ने सोश मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने खूबसूरत साड़ी पहनी है और रणवीर शेरवानी में नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने साड़ी के साथ खूबसूरत ज्वेलरी पहनी है। वहीं, दूल्हे राजा ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। 

रिसेप्शन की और जानकारी दें तो इस मौके पर दीपिका पादुकोण व उनके पिता प्रकाश पादुकोण के खास दोस्त कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रकाश पादुकोण नामी बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। यह रिसेप्शन बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में हुआ। खास बात यह थी कि, दीपिका पादुकोण की मां व रणवीर की सासू मां उज्ज्वला पादुकोण व्यक्तिगत तौर पर सभी सुविधाओं का ध्यान रख रही थी। इनमें विशेषकर खाने की बात थी।

अगर रिसेप्शन में ड्रेसअप की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी। क्योंकि दोनों ने पहले दिन से ही सब्यसाची के डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनी थी। गौरतलब है कि बीती शाम बुधवार को दीपिका रणवीर की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिनमें उनकी कोंकणी और आनंद कारज अंदाज में की गई शादी और मेहंदी की तस्वीरें शामिल थी। इन्हें खुद दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

बेंगलुरु के बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। यह आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका संग दामाद को देखने की उत्सुकता, तस्वीरें

मेहमानों की बात करें तो खास तौर पर प्रसिद्ध बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु रिसेप्शन में पहुंची थी। 

यह भी पढ़ें: Box office की हालत ख़राब, ठग्स का मंगलवार का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले भी इस आयोजन का हिस्सा बने। 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.