Move to Jagran APP

शादी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली रवाना, देखें तस्वीरें

इटली से लौट कर दोनों मुंबई में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेशन पार्टी करने वाले हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:36 AM (IST)
शादी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली रवाना, देखें तस्वीरें
शादी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली रवाना, देखें तस्वीरें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आगामी 14 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर चर्चाएं हो रही थीं कि दोनों शादी किस स्थान पर करेंगे तो अब यह बात पक्की हो चुकी है। चूंकि शुक्रवार की रात को रणवीर और दीपिका दोनों ही इटली के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

खास बात यह रही कि दोनों एयरपोर्ट लुक में भी एक दूसरे के साथ ड्रेस में कोऑर्डिनेट करते नजर आए। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के ट्रेडिशनल लिबास में थे, दीपिका ने सफेद स्कर्ट के साथ ट्यूनिंग की थी। रणवीर अपने चिर परिचित अंदाज़ में भी मीडिया फोटोग्राफरों के साथ नजर आए तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया।

उनके चेहरे से वेडिंग ग्लो साफ झलक रहा था और झलके भी क्यों न, वेडिंग पर जाने से पहले अपने स्पेशल डे के लिए दीपिका काफी शिद्दत से जुटी हुई थीं। उनके फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, वेडिंग डे से पहले मुंबई में लड़की का आखिरी वर्कआउट सेशन। इस पर दीपिका ने जवाब में लिखा है मूर्ख। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर सिंह के साथ रणवीर सिंह के पिता भी नजर आए।

अब इससे साफ जाहिर है कि इटली जाने वाले दिन तक दीपिका ने जम कर वर्कआउट किया है। वहीं बता दें कि दोनों अपने डी डे पर साबसाची के ही डिजायनर वियर पहनने वाले हैं, चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में साब्साची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नज़र आए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रणवीर के हाथों में एक स्पीकर था जिस पर 'मेंहदी लगाकर रखना' गीत बज रहा था! 

जाहिर है कि अब दीपिका और रणवीर के फैन्स को बेसब्री से उनकी शादी के दिन का इंतजार रहेगा जब दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे। बता दें कि दोनों 14 और 15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके बाद इटली से लौट कर दोनों मुंबई में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेशन पार्टी करने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.