Move to Jagran APP

Deepika on Ranveer Photos: दीपिका पादुकोण ने पति की तस्वीरों पर किए फ्लर्टी कमेंट, रणवीर सिंह ने यूं दिया जवाब

Deepika on Ranveer Photos दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने खराब स्वास्थ की खबरों को चर्चाओं में हैं। अब उन्होंने पति रणवीर सिंह की तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Sat, 01 Oct 2022 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 02:10 PM (IST)
Deepika on Ranveer Photos: दीपिका पादुकोण ने पति की तस्वीरों पर किए फ्लर्टी कमेंट, रणवीर सिंह ने यूं दिया जवाब
Deepika Padukone made flirty comments on husband pictures.

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika on Ranveer Photos: बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी से फैंस का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। अब दोनों की ऐसी ही एक्टिविटी फिर से देखने को मिली है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

loksabha election banner

दरअसल, शुक्रवार को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वो हर बार की तरह अपने अतरंगी अवतार में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में गुलाबी रंग के रंग में रंगे हुए हैं। रणवीर सिंह इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में  पोज देते हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।  

रणवीर सिंह की इन तस्वीरों में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर अपनी फ्लर्टी प्रतिक्रिया दी है और अभिनेता ने भी उनके इस कमेंट का जवाब उसी अंदाज में दिया है। अब उनके इन कमेंट्स के स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

Ranbir

क्या दीपिका-रणवीर के रिश्ते में आई दरार

हालही में जानकारी आई थी कि एक्ट्रेस की तबियत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई स्थित एक हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इस बारे में दीपिका की टीम की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। उनकी तबियत खराब होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर अफवाह है कि इन दिनों दीपिका और रणवीर सिंह की शादी लाइफ ठीक नहीं चल रही है और इसी वजह से एक्ट्रेस के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।  

Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही शाह रुख खान के साथ मच अवेटेड फिल्म पठान में देशभक्ति से प्रेरित किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। उनकी ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका प्रोजेक्ट के और फाइटर में  ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.