विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singer Alfaaz: पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हुआ जानलेवा हमला, हनी सिंह ने लोगों से की दुआ करने की अपील

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2022 11:43 PM (IST)

सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। इसकी जानकारी फेमस रैपर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके ...और पढ़ें

Punjabi singer Alfaaz, honey singh, Credit Instagram
Punjabi singer Alfaaz, honey singh, Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  Singer Alfaaz: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अभी 4 महीने ही गुजरे है। इसी बीच अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। इसकी जानकारी फेमस रैपर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है। इस तस्वीर में अल्फाज अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनके हाथ पर भी चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।

सिंगर अल्फाज पर हुआ हमला

खबरों के मुताबिक सिंगर अल्फाज पर शनिवार रात हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि ये हमला किसने किया, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हनी सिंह ने सिंगर अल्फाज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”बीती रात मेरे भई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिस किसी ने भी ये प्लान बनाया था, मैं उसे छोडूंगा नहीं, आप प्लीज उसके लिए दुआ करें। हर कोई अल्फाज के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है।

अल्फाज की टीम ने जारी किया बयान

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह ने सिंगर की तस्वीर वाला पोस्ट डिलीट करने के बाद ये पोस्ट शेयर किया। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर अल्फाज की टीम की तरफ से एक बयान जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि 'मोहाली पुलिस ने रायपुर रानी के रहने वाले विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विक्की पर अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज को टेम्पो से टक्कर मारने का आरोप है। सिंगर, ढाबे के मालिक और आरोपी के बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने विक्की के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जाने कौन है सिंगर अल्फाज

View this post on Instagram

A post shared by Alfaaz (@itsaslialfaaz)

साल 2011 में पंजाबी गाना हाय मेरा दिल तो आपको याद ही होगा। जी हां इस गाने को सिंगर अल्फाज ने ही गाया था। इसी गाने से उन्होंने अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था। अल्फाज का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। फिल्मों में अल्फाज को साल 2013 में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म जट्ट एयरवेज थी। इसके अलावा वह एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं।

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon Prabhas: राम मंदिर पहुंची आदिपुरुष की टीम, प्रभास और कृति सेनन ने लिया भगवान राम का आशीर्वाद