विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अमिताभ बच्चन के लिए भी गीत बना कर रखा है' - विपिन पटवा

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 22 Apr 2019 10:56 AM (IST)

संगीतकार विपिन पटवा Vipin Patwa ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इनदिनों विपिन अपनी आने वाली फ़िल्म De De Pyar De दे दे प्यार दे के गीत Vaddi Sharaban

'अमिताभ बच्चन के लिए भी गीत बना कर रखा है' - विपिन पटवा
'अमिताभ बच्चन के लिए भी गीत बना कर रखा है' - विपिन पटवा

हीरेंद्र झा, मुंबई। हाल के वर्षों में संगीतकार विपिन पटवा Vipin Patwa ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इनदिनों विपिन अपनी आने वाली फ़िल्म De De Pyar De 'दे दे प्यार दे' के गीत वड्डी शराबन Vaddi Sharaban के लिए सुर्ख़ियों में हैं। जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में विपिन ने अपने संगीत और करियर को लेकर कई खूबसूरत बातें शेयर की।

इसी दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने स्टॉक में कई धुनें तैयार करके रखते हैं। यहां तक की अमिताभ बच्चन को सोच कर भी उन्होंने संगीत बना रखा है। उनका सपना है कि बच्चन उनके संगीत पर अपनी आवाज़ में गाना रिकॉर्ड करें। विपिन कहते हैं- ‘अमिताभ बच्चन बेहद गुणी कलकार हैं और उनका असर कुछ ऐसा है कि जब भी मैं उनके बंगले के सामने से गुजरता हूं तो सलाम करते हुए आगे बढ़ता हूं। अभिनय के अलावा उन्होंने गीत भी खूब गायें हैं और मैंने भी उनको सोचकर कुछ धुनें बना रखी हैं। मेरा सपना है कि बिग बी मेरे लिए गाने गायें।’

यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह मना कर मुंबई लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या, बेटी आराध्या भी साथ, देखें तस्वीरें

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले विपिन पटवा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से संगीत में मास्टर डिग्री लेने के बाद एम फिल भी किया है। क्लासिकल के साथ -साथ कमर्शियल संगीत की बारीकियों को समझने वाले विपिन के स्टॉक में हर मूड और रंग के लिए संगीत हमेशा तैयार रहते हैं। विपिन बताते हैं कि यही वजह है कि जब ‘दे दे प्यार दे’ के लिए उनके पास मौका आया तो सिर्फ एक मुलाकात में ही बात बन गयी क्योंकि उनके पास धुन तैयार थी। डार्क फ़िल्मों के लिए खूब काम कर लेने के बाद विपिन अब कमर्शियल फ़िल्मों के लिए पूरी तरह से मन बना चुके हैं। 'दे दे प्यार दे' के अलावा वो अपने फैंस को जल्द ही कुछ सरप्राइज़ देने वाले हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।