विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 ने बदली 'जमील जमाली' की चाल? डेविड धवन ने एक्टर को मिली सक्सेस पर कहा, '50 साल पहले कोई नहीं...'

Published: Thu, 23 Apr 2026 02:49 PM (IST)

राकेश बेदी को धुरंधर 2 में 'जमील जमाली' का किरदार निभाकर मिली सफलता पर हाल ही में उनके दोस्त डेविड धवन ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

डेविड धवन ने राकेश बेदी की सक्सेस पर की बात/ फोटो-Instagram

डेविड धवन ने राकेश बेदी की सक्सेस पर की बात/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' में अगर रणवीर सिंह से उनकी लाइमलाइट किसी ने चुराई है, तो वह बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता राकेश बेदी हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राकेश बेदी ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। उनके दमदार डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए एक्टर को हर तरफ से तारीफ मिल रही है।

अब हाल ही में राकेश बेदी की 'धुरंधर 2' में परफॉर्मेंस पर 90 के दशक के नंबर 1 डायरेक्टर डेविड धवन ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने क्या कहा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

50 साल पहले कोई नहीं पहचानता था- डेविड धवन

डेविड धवन ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त और एफटीआईआई (FTII) में बैचमेट रहे अभिनेता राकेश बेदी की सराहना करते हुए बॉलीवुड हंगामा से कहा,

"हमारी दोस्ती को 50 साल हो चुके हैं। उसने मेरी कई फिल्मों में काम किया है। वह 'है जवानी तो इश्क होना है' में भी है। 50 साल पहले लोग उसे पहचानते भी नहीं थे, अभी-अभी लोगों ने उसे जानना शुरू किया है। वह बहुत ही बेहतरीन एक्टर है और हमेशा से था। मैंने उसे बोला, जब तुम अपनी 70 साल की उम्र क्रॉस कर रहे हो, तब तुम्हें पहचान मिल रही है। यह बहुत अच्छी बात है... वह ये डिजर्व करता है।"

David dhwan rakesh bedi

यह भी पढ़ें- 'हमजा' की मुरीद हुईं Dhurandhar की 'यलीना', 1800 करोड़ी हीरोइन ने जमकर की Ranveer Singh की तारीफ

डेविड धवन बोले- बदल गई है चाल

जब निर्देशक डेविड धवन से यह पूछा गया कि क्या 'धुरंधर 2' की सक्सेस से राकेश बेदी में कुछ बदलाव आया है? तो निर्देशक ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "हां बिल्कुल, अब आप उनमें एक अलग चमक देख सकते हो। मैंने उसे बोला भी- यार अब तेरी चाल चेंज हुई है, हमारी बात होती रहती है।"

RAKESH BEDI1

आपको बता दें कि 'है जवानी तो इश्क होना है' से पहले डेविड धवन और राकेश बेदी हीरो नंबर 1, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हन हम ले जाएंगे और कुली नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अगर फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें तो इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो चुके हैं और मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की बढ़ेगी टेंशन! यश की Toxic को मिल गया हॉलीवुड का साथ, खतरनाक होगा एक्शन