लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी की इन हरकातों से परेशान हुए उनके पति, सोशल मीडिया पर मांगी मदद
लॉकडाउन में सनी लियोनी भी अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। ऐसे में सनी के पति ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस वक्त करोना वायरस लॉकडाउन की वजह से पूरा देश घर में रहने के मजबूर है। लॉकडाउन के नियम सभी के बराबर है। फिर चाहे वो कोई आम हो या फिर कोई बड़ा सेलिब्रिटी। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं। लेकिन फिलहाल घरों में रहना ही हमारे और हमारे परिवार के हित में हैं। बता दें कि ऐसे में लोग अपनी फैमली के साथ वक्त बिता रहे हैं।
साथ ही लॉकडाउन के बीच सेलेब्स के कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह अपनी पसंद का काम करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सनी लियोन के पति डेनियल वेबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सनी लियोनी की हरकतों से परेशान होते नजर आ रहे हैं।
लॉकडाउन में सनी लियोनी भी अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। ऐसे में सनी के पति ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डेनियल के हाथ में कई सारे प्लेकार्ड्स है जिनपर सनी के बारे में और लॉकडाउन के दौरान उनकी आदतों के बारे में लिखा है।
वीडियो में वह सनी के डेली रूटीन के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में डेनियल बताते हैं, 'सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है- 'मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।'
डेनिल जैसे ही सनी के बारे में वीडियो में बताते हैं उसी दौरान सनी उनके पास से गुजरती हैं और उनके पास आ जाती हैं। पहले वह ध्यान नहीं देती हैं लेकिन जब उन्हें लगता है कि डेनियल कुछ कर रहे हैं तो वह उनके पास आकर पूछती हैं तुम क्या कर रहे हैं। फिर वह मोबाइल पर देख कर सभी को हाय बोलती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा, 'अभी ही देखा। डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी।' वैसे सनी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक के बाद एक इस वीडियो पर कमेंट्स की बरसात हो रही है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।