विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dadasaheb Phalke Award: आशा भोसले के बाद आशा पारेख, दो दशक बाद किसी महिला को मिलेगा ये सम्मान

By Nitin YadavEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2022 04:08 PM (IST)

Dadasaheb Phalke Award 2022 68वें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का एलान होगा चुका है। इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड ...और पढ़ें

Asha Parekh get honor to Dadasaheb Phalke Award after 22 years.
Asha Parekh get honor to Dadasaheb Phalke Award after 22 years.

नई दिल्ली, जेएनएन। Dadasaheb Phalke Award 2022: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आशा पारेख को इस साल भारत सरकार की ओर से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज एक्ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 2022 से सम्मानित किए जाने की जानकारी समाचार एजेंसी ने कंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले से दी है।

79 वर्षीय एक्ट्रेस आशा पारेख को ये सम्मान 30 सितंबर को आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। इससे से पहले ये पुरस्कार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 में दिया गया था। 

2 दशक बाद आशा पारेख ने जीता अवॉर्ड

आपको बता दें, इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि ये 2 दशक बाद किसी महिला कलाकार को दिया जा रहा है। आशा पारेख से पहले गायिका आशा भोसले को साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ये एक्ट्रेस भी जीत चुकी हैं अवॉर्ड

आशा भोसले के पहले दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स, देविका रानी जैसी कलाकार भी इस सम्मानित अवॉर्ड को अपने नाम कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, साल 1969 में एक्ट्रेस देविका रानी इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला कलाकार थीं।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया डेब्यू

आपको बता दें, आशा पारेख ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतैर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने मां, आसमान, धोबी, डॉक्टर, बाप बेटी जैसी लगभग 8 फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। उन्हें पहला ब्रेक नासिर हुसैन की फिल्म दिल देके देखो से मिला। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार शम्मी कपूर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने नीता नारायण की भूमिका निभाई है।

इन हिट फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

आशा पारेख ने फिल्म दिल देके देखो फिल्म के बाद कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने तीसरी मंजिल, प्यार का मौसम, मेरा गांव मेरा देश, बाहरों के सपने, कटी पतंग और करवां जैसी हिट फिल्मों में किया किया है।

पद्मश्री अवॉर्ड से किया जा चुका है सम्मानित

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से पहले भारत सरकार की ओर से साल 1992 सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और उन्हें कई बार लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Award 2022: आशा पारेख को दिया जाएगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार