एक कैलेंडर में बॉलीवुड के 24 एक्टर्स, अमिताभ, शाहरुख़ से लेकर मिस वर्ल्ड मानुषी तक
डब्बू रतनानी का यह 19वां कैलेंडर है जिसमें 24 एक्टर्स के स्टाइल स्टेटमेंट को देखा जा सकता है।
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का मशहूर कैलेंडर 2018 लॉन्च हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। हमेशा की तरह इस मौके पर बॉलीवुड के सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2018 का इंतजार कई दिनों से था। वो घड़ी आ गई जब यह कैलेंडर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग से ठीक पहले डब्बू ने इसका टीजर अपने फेसबुक पेज पर जारी किया था जिसकी लिंक उन्होंने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की थी। इस कैलेंडर में 24 एक्टर्स को शामिल किया गया है। इसको लेकर भी डब्बू ने अपने ट्विटर पर लगातार फोटो के साथ पोस्ट शेयर की थी। ये सभी एक्टर्स इस टीजर में भी अपने व्यूज देते नज़र आ रहे हैं। डब्बू के 2018 कैलेंडर की यह तो खास बात है कि इसमें बॉलीवुड के सितारों की स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज़ को शामिल किया गया है। वहीं, एक और खास बात यह भी है कि, इस बार कैलेंडर में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करके भारत का नाम रौशन करने वाली मानुषी छिल्लर की फोटो को भी शामिल किया गया है। मतलब, इस बार बाकी अभिनेत्रियों के साथ मानुषी की अदाओं को भी इस कैलेंडर में देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ काम करने को लेकर यूलिया ने कही ये बात
आपको बता दें कि, यह डब्बू रतनानी का यह 19वां कैलेंडर है। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, अभिषेक बच्चन, एेश्वर्या राय बच्चन, रितिक रोशन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, फ़रहान अख्तर, सनी लियोन, जैकलीन फर्नांडिस, काजोल, कृति सेनन, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, अर्जुन रामपाल को देखा जा सकता है।