Dabangg 3: 6 साल में सलमान खान की दूसरी सबसे खराब ओपनिंग, ऐसा है 10 सालों की फिल्म का रिकॉर्ड
Dabangg 3 Box Office Collection सलमान खान की फिल्म दबंग 3 ने पहले दिन 24.5 करोड़ रुपये कमाए लेकिन यह उनकी और फिल्मों के मुकाबले काफी कम है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की साल की दूसरी फिल्म दबंग-3 रिलीज हो गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया, लेकिन इस बार फिल्म सलमान खान की पुरानी फिल्मों की तरह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वैसे तो सलमान खान की फिल्में ओपनिंग डे ही 40 करोड़ तक का कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन इस बार रफ्तार बहुत धीरे है।
बता दें कि दबंग-3 ने पहले दिन 24.5 करोड़ की कमाई की, जो काफी अच्छा कलेक्शन है। हालांकि, अगर सलमान खान की और फिल्मों से इसकी तुलना की जाए तो सलमान इस बार खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। यह पिछले 6 सालों में दूसरी सबसे खराब ओपनिंग रही। इससे पहले साल 2017 में आई 'ट्यूबलाइट' ने पहले दिन 21.15 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि बाकी सभी फिल्मों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
अगर सलमान खान की पिछले 10 साल की बात करें तो कई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें 'प्रेम रतन धन पायो' ने तो सिर्फ एक ही दिन में 40.35 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद सुल्तान ने 36.54 करोड़ और 'टाइगर जिंदा है' ने 34.10 करोड़ की ओपनिंग की थी। देखते हैं सलमान की 10 साल में आई फिल्मों ने पहले दिन कैसा प्रदर्शन किया है...
2010: वीर- 7 करोड़
2010: दबंग- 14.50 करोड़
2011: रेड्डी- 13.15 करोड़
2011: बॉडीगार्ड- 21.60 करोड़
2012: एक था टाइगर- 32.93 करोड़
2012: दबंग 2 - 21.10 करोड़
2013: जय हो- 17.75 करोड़
2014: किक- 26.40 करोड़
2015: बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़
2015: प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़
2016: सुल्तान- 36.54 करोड़
2017: ट्यूबलाइट- 21.15 करोड़
2017: टाइगर जिंदा है- 34.10 करोड़
2018: रेस- 29.17 करोड़
2019: भारत- 42.30 करोड़
2019: दबंग- 24.50 करोड़
माना जा रहा है दबंग-3 के कलेक्शन पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन से भी काफी असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन से करीब 20-25 फीसदी कलेक्शन पर असर पड़ा है। अब उम्मीद है कि इस वीकेंड और आने वाली हॉलीडे वीक में सलमान खान की फिल्म को बूस्ट मिल सकता है।