Arjun Kapoor की इस हीरोइन को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर KL Rahul!
क्रिकेटर केएल राहुल का नाम एक नई एक्ट्रेस से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि राहुल आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन साथ लोगों के सामने आने से बचते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेटर केएल राहुल का नाम एक नई एक्ट्रेस से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि राहुल आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन साथ लोगों के सामने आने से बचते हैं। आथिया अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और हीरो (2015), नवाबजादे (2017) और मुबारका (2018) जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं।
मुबारका में आथिया अभिनेता अर्जुन कपूर के अपोजिट थीं। उन्होंने हीरो से बॉलीवुड में एंट्री की थी। आथिया को 2016 को बेस्ट डेब्यू जोड़ी का भी अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें वोग ब्यूटी अवॉर्ड भी मिला है।
View this post on Instagram
तीन लड़कियों से जुड़ा था नाम
दरअसल हाल में कई रिपोर्ट आई थीं। इनमें दावा किया जा रहा था कि केएल राहुल किसी को डेट कर रहे हैं। उनका नाम आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा कपूर, जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान और मुन्ना माइकल वाली निधि अग्रवाल से जोड़ा गया क्योंकि राहुल तीनों के साथ स्पॉट किए जा चुके थे। हालांकि तीनों ही लड़कियों ने डेटिंग की बात से इनकार कर दिया था। अब नई रिपोर्ट से लगता है कि राहुल चौथी लड़की (आथिया शेट्टी) को डेट कर रहे हैं।
फरवरी से शुरू की आथिया संग डेटिंग
केएल राहुल ने इस साल फरवरी में आथिया शेट्टी संग डेटिंग शुरू की है। दोनों साथ घूमने भी जाते हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी हैं। राहुल और आथिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की कॉमन दोस्त आकांक्षा ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें राहुल, आकांक्षा और आथिया नजर आ रही हैं।