Corona Positive पिता अल्लू अर्जुन की बेटी उनका इस तरह से रख रही है खास ख्याल, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी अपने पापा के लिए खास डोसा बना रही है। इतना ही नहीं उन्होंने डोसा कैसा बना उनकी तस्वीर भी फैंस को शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वाले न सिर्फ साउथ बल्कि हर जगह मौजूद हैं। अल्लू हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। खुद के कोविड पॉजिटिव होने के जानकारी खुद एक्टर ने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि वह खुद को होम आइसोलेट किया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन की छोटी सी बेटी अपने पिता का पूरा ध्यान रख रही हैं। उसने अपने पिता के लिए स्पेशल डोसा बनाया है जिसका वीडियो खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी अपने पापा के लिए खास डोसा बना रही है। इतना ही नहीं उन्होंने डोसा कैसा बना उनकी तस्वीर भी फैंस को शेयर की है। एक्टर ने इस डोसे को कभी ना भूलने वाला बताया है। इन वीडियो को अल्लू अर्जुन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को लेकर अल्लू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था, 'सभी को हेल्लो, मैं कोविड 19 से संक्रमित हो गया हूं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी तरह के जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं । मेरी सभी से अपील है कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच करवा लें। मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं कि कृपया परेशान न हो मैं ठीक हूं। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।'
अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह फिल्म 'पुष्पा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। ये मूवी उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का अल्लू के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।