Move to Jagran APP

Coronavirus की मार झेल रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आईं मौनी रॉय, शेयर की ये खास जानकारी

ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी के चलते बहुत से अस्पतालों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अपना यहां भर्ती लेने से भी मना कर दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया से भी लोगों मदद कर रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 02:50 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय, Instagram : imouniroy

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी का संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह हो गया है कि इस खतरनाक वायरस से लड़ रहे लोगों को न तो दवाइयां मिल रही हैं और न ही अस्पताल में बेड। ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी के चलते बहुत से अस्पतालों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अपना यहां भर्ती लेने से भी मना कर दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया से भी लोगों मदद कर रहे हैं।

loksabha election banner

इन सबके बीच मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मदद पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन राज्यों से जुड़ी जानकारी साझा की है, जहां कोरोना वायरस से ज्यादा और गंभीर मामले सामने आए हैं। साथ ही इन राज्यों में भारी मात्रा में दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी से भी जूझना पड़ा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोलकाता, बेंगलुरू, मुंबई और गुजरात से जुड़ी खास जानकारी साझा की है। इन जानकारी में उन्होंने इन सभी राज्यों की एम्बुलेंस से लेकर कोविड हेल्पलाइन नंबर तक साझा किए हैं। इन सभी जानकारियों को साझा करते हुए मौनी रॉय ने फैंस से यह जरूर नंबर अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही इन आपातकालीन हेल्प लाइन नंबर्स को आगे लोगों तक शेयर करने की अपील की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

वहीं बात करें कोरोना वायरस के मामलों की तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण से मुक्त हो 2,51,827 लोग अपने घर लौटे हैं, वहीं 3,23,144 नए मामले दर्ज किए गए और 2,771 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,76,36,307 हो गया और मृतकों की संख्या 1,97,894 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस की कुल 14,52,71,186 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महामारी कोविड-19 का सामना कर रहे देश को अब दूसरे देशों से मदद मिलने की शुरुआत हो गई है। इस बीच सोमवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'यदि आपको कोविड के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट नेगेटिव भी आ सकता है, क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100% नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको COVID-19 है और उसका इलाज करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.