अब बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स भी साफ कर रहे हैं बर्तन, यहां देखें- अपने स्टार का वीडियो!
Coronavirus Lockdown कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद सेलब्स अपने घर पर हैं और घर का काम भी खुद ही कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के बाद हुए लॉकडाउन ने बॉलीवुड स्टार्स को भी घर में पैक कर दिया है। ऐसे में स्टार्स अपने शौक के तौर पर या मजबूरी में अपने घर का काम खुद ही कर रहे हैं। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने काम करने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कई स्टार्स ऐसे हैं जो बर्तन साफ करते नज़र आए। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन से स्टार्स घर में बर्तन साफ करते नज़र आए...
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ इन दिनों घर का काम खुद ही कर रही हैं। एक्ट्रेस घर पर ही अपना वर्कआउट कर रही हैं और अपना काम भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बर्तन साफ करती नज़र आई थीं और इस वीडियो को दीपिका पादुकोण ने भी शेयर किया था।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में अलग अलग तरीकों से अपना टाइम पास कर रहे हैं। कई बार कार्तिक आर्यन लोगों को जागरूक करते नज़र आए तो एक बार उन्होंने अपने बर्तन साफ करने का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बताया है कि अभी कार्तिक को खुद ही घर का काम करना पड़ रहा है।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो बर्तन साफ करते नज़र आए थे। वहीं, उनकी पत्नी किचन में उनसे बर्तन साफ करवा रही थी। इस वीडियो को रितेश ने ट्विटर पर भी शेयर किया था।
नरगिस फखरी
नरगिस फखरी भी लॉकडाउन के दौरान घर पर काफी बोर हो रही हैं, जो उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से नज़र आ रहा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो घर के सभी काम कर रही थीं, जिसमें बर्तन साफ करना भी शामिल है।
Are you bored? . . . . #bored #housearrest #home #corona #virus #staysafe #havefun #tiktok #followme
रश्मि देसाई
हाल ही में रश्मि देसाई का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं, जबकि पीछे से गो कोरोना गो की आवाजें भी रही हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था और उन्होंने घर का सारा काम अकेले ने किया था, जिसमें सफाई, कुकिंग और बर्तन धोना शामिल है।