Move to Jagran APP

Coronavirus: फैन ने पूछा- कबीर सिंह 3 हफ्तों में क्या करेगा? शाहिद कपूर ने 'प्रीति' से जोड़कर दिया ये जवाब

Coronavirus Lockdown In India एक्टर शाहिद कपूर भी सेल्फ क्वारंटाइन हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस से बातचीत की।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 11:24 AM (IST)
Coronavirus: फैन ने पूछा- कबीर सिंह 3 हफ्तों में क्या करेगा? शाहिद कपूर ने 'प्रीति' से जोड़कर दिया ये जवाब
Coronavirus: फैन ने पूछा- कबीर सिंह 3 हफ्तों में क्या करेगा? शाहिद कपूर ने 'प्रीति' से जोड़कर दिया ये जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के डर की वजह से देशभर में 21 दिन तक लॉकडाउन रहेगा और कई शहरों में पहले से लोग घरों में पैक हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अलग अलग तरीकों से अपना टाइम पास कर रहा है। कोई घर पर किताब पढ़ रहा है तो कोई कुकिंग कर रहा है। इसी बीच, एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फैंस से बातचीत करने का फैसला किया और कई लोगों के सवालों का जवाब दिया। पहले, शाहिद कपूर ने एक ट्वीट कर चैट करने के लिए कहा।

loksabha election banner

इन सवालों के सिलसिले के बीच एक फैन ने शाहिद कपूर से उनकी चर्चित फिल्म कबीर सिंह को लेकर सवाल पूछा। फैन ने पूछा- 'कबीर सिंह लॉकडाउन के दौरान तीन हफ्तों तक क्या करेगा? शाहिद ने मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया और कहा- 'Hug preeti(the dog) and make do. Rules are rules bro.' कई सवालों के जवाब में लोग इसे ज्यादा लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने एक गुस्सैल डॉक्टर का किरदार निभाया है। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति का किरदार कियारा आडवाणी ने निबाया है और गुस्से में कबीर सिंह अपने पालतू कुत्ते का नाम भी प्रीति रखता है। हालांकि, इस नाम को लेकर काफी आलोचना हुई थी और कबीर सिंह के विवादित सीन में इसे भी माना गया था।

साथ ही शाहिद कपूर ने लॉकडाउन का समर्थन भी किया है और लोगों को घर में रहने के लिए कहा है। शाहिद कपूर ने एक ट्वीट कर लिखा है- "घर पर रहें। सुरक्षित रहें। मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें। प्रेम फैलाएं। विश्वास रखें। प्रार्थना करें। उन सभी से बात करें जिनसे रोज करते हैं। ध्यान रखें। पढ़ें। कुकिंग करें। 21 दिन। बीत जाएंगे। इसका पालन करें और यह आपके लिए ही है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.