Coronavirus Lockdown: अनुष्का शर्मा ने खुद को ही किया ट्रोल, लॉकडाउन पर शेयर किया अपना ही मीम
Coronavirus Lockdown अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन को लेकर खुद को ही ट्रोल कर लिया है और अपने ऊपर बना एक मीम शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। घर पर बैठे बोर हो रहे स्टार्स अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जबकि चैलेंज और चैट से फैंस से जुड़े हुए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रही हैं। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चलता है कि अभी अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ काफी मजे कर रही हैं।
इसी बीच, उन्होंने खुद को ही ट्रोल कर लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक मीम शेयर किया है, जो खुद पर ही बना है। इस मीम में एक कोलाज है और उसमें अनुष्का शर्मा की दो फोटो है। एक फोटो में अनुष्का शर्मा काफी ग्लैमरस लग रही है, जिसे क्वारंटाइन का पहला दिन बताया जा रहा है। यानी क्वारंटाइन के पहले दिन लोग काफी ग्लैमरस से लगते हैं, लेकिन बाद में हालत खराब हो जाती है। वहीं, इस कोलाज में दूसरी फोटो फिल्म सुई-धागा के उनके लुक की है, जिसे क्वारंटाइन का 21वां दिन बताया जा रहा है। यानी 21वें दिन हालत थोड़ी खराब हो जाती है।
इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने काफी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इस मीम के साथ लिखा है- 'बोर हो रहे होंगे? चलो थोड़ा हंस लो।' इससे पहले विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों ने साथ में फैंस के लिए कई मैसेज भी जारी किए हैं।
इसके अलावा एक वीडियो में तो अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के हेयर कट करती हुई नज़र आई थीं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल लॉकडाउन के दौरान घर पर एक दुसरे को अच्छे से टाइम दे रहे हैं और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसका सबूत दोनों की ओर से शेयर की गई तस्वीरें है, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे हैं।