Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन पर चाणक्य समेत लौटेंगे ये कल्ट टीवी शो, चैनल नहीं दिखाने पर कार्रवाई

Coronavirus Lockdown इससे पहले दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। सर्कस और ब्योमकेश बख्शी भी दिखाए जा रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 09:46 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन पर चाणक्य समेत लौटेंगे ये कल्ट टीवी शो, चैनल नहीं दिखाने पर कार्रवाई
Coronavirus Lockdown: दूरदर्शन पर चाणक्य समेत लौटेंगे ये कल्ट टीवी शो, चैनल नहीं दिखाने पर कार्रवाई

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन के पुराने दिन लौट रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे कई शोज़ दूरदर्शन पर फिर टेलीकास्ट करने का फ़ैसला किया है, जो आज कल्ट माने जाते हैं। इन शोज़ की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और ज़बर्दस्त नॉस्टैलजिक वैल्यू भी।

loksabha election banner

भारत सरकार के सूचना विभाग की ओर से ट्वीट करके बताया गया है कि अप्रैल से शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, चाणक्य, उपनिषद गंगा और कृष्णा काली धारावाहिक दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित किया जाएंगे। इसके साथ ही सभी केबल ऑपरेटरों को एडवायज़री जारी की गयी है कि दूरदर्शन, लोक सभा टीवी और राज्य सभा टीवी चैनलों को अनिवार्य रूप से दिखाएं। कोई शिकायत मिलने पर केबल ऑपरेटरों के ख़िलाफ़ केबल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। 

इससे पहले दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। शाह रुख़ ख़ान का शो सर्कस और जासूसी सीरियल ब्योमकेश बख्शी भी फिर से दिखाये जा रहे हैं। यह सभी शोज़ अस्सी और नब्बे के दौर के हैं। इन शोज़ को देखने वाली पीढ़ी अब मिडिल एज में है। ऐसे में बचपन और किशोरावस्था के शोज़ उन्हें यादों के दरिया में डुबो देते हैं।

चाणक्य का पहला प्रसारण 1991-1992 के बीच हुआ था। 47 एपिसोड की इस बेहद लोकप्रिय सीरीज़ का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था और ख़ुद ही चाणक्य का रोल भी निभाया था। 

कॉमेडी सीरीज़ श्रीमान श्रीमती का प्रसारण 1994-1999 के बीच हुआ था। 143 एपिसोड्स की इस सीरीज़ का निर्देशन राजन वाघधरे ने किया था। जतिन कनकिया, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह ने मुख्य किरदार निभाये थे।

सुपरहीरो सीरीज़ शक्तिमान का निर्माण मुकेश खन्ना ने किया था, जो इससे पहले महाभारत में अपने किरदार भीष्म पितामह के लिए लोकप्रिय हुए थे। 520 एपिसोड्स की इस सीरीज़ में मुकेश खन्ना ने गंगाधर और शक्तिमान के किरदार निभाये थे। शक्तिमान का प्रसारण 1997 से 2005 तक हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.