Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बीच आदित्य रॉय कपूर ने झाडू मारते हुए फोटो की शेयर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने कर दिया ट्रोल

Aditya Roy Kapur trolled by Arjun Kapoor And Varun Dhawan मलाइका अरोड़ा और कटरीना कैफ के बाद अर्जुन कपूर और वरुण धवन के ट्रोल गेम का नया शिकार आदित्य रॉय कपूर बने हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 05:57 PM (IST)
लॉकडाउन के बीच आदित्य रॉय कपूर ने झाडू मारते हुए फोटो की शेयर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने कर दिया ट्रोल
लॉकडाउन के बीच आदित्य रॉय कपूर ने झाडू मारते हुए फोटो की शेयर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएनl कुछ समय पहले आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगीचे में झाडू लगाते हुए अपनी एक क्यूट-फ़नी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, 'प्लान बी।' इसके बाद उनके अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने ट्रोल कर दिया थाl  पिछले साल सोशल मीडिया पर डेब्यू करने वाले आदित्य रॉय कपूर एक्सटिव यूजर नहीं हैं लेकिन आदित्य अपने खाली समय के दौरान फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

loksabha election banner

जैसा कि अब दुनिया सबसे घातक कोरोना वायरस बीमारी का सामना कर रही है, लोग घर पर रह रहे हैं क्योंकि इस वायरस पर अंकुश लगाने और मानवता को बचाने के लिए यही एकमात्र उपाय है। अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और अनिल कपूर जैसे कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक टाइमलाइन पर अपनी दिन भर की गतिविधियों जैसे जिमिंग, खाना बनाना, पढ़ना के बारे में पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

Plan B 👨🏻‍🌾

A post shared by @ adityaroykapur on

मलंग अभिनेता आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गए और अपनी एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की और इसे 'प्लान बी' कहा। तस्वीर में आदित्य काले शॉर्ट्स, चप्पल और एक नीली टी-शर्ट पहने हुए बगीचे में सफाई करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद उनके अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर और कलंक के सह-कलाकार वरुण धवन ने उन्हें ट्रोल किया। अर्जुन कपूर ने कहा कि 'वह उभर कर आए हैं', जबकि वरुण धवन ने आदित्य के पोस्ट पर लिखा, '18 अप्रैल को मुझे उम्मीद है कि आपका वजन बढ़ा होगा।'

यह आदित्य के मजाकिया पोस्ट से स्पष्ट हो रहा है कि अगर दुर्भाग्यपूर्ण COVID 19 के कारण चीजें अच्छी नहीं रही, तो उनके पास पहले से ही एक और योजना तैयार है। 

 

View this post on Instagram

आप सोच रहे होंगे क्या है मेरी निखरी त्वचा का राज़ ??? 💁🏽‍♂️ कुछ नहीं बस थोड़ा अलग वाला मास्क ।।। 😊

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

सोशल मीडिया पर सभी को ट्रोल करने में आगे अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा को भी प्यार से ट्रोल किया था। मलाइका और कटरीना के बाद, अर्जुन और वरुण धवन के ट्रोल गेम का नया शिकार आदित्य रॉय कपूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.