Corona Positive कनिका कपूर को लेकर ये क्या कह गईं तापसी पन्नू, आपको भी नहीं होगा यकीन
कनिका लंबे समय तक लंदन में रह रही थीं। वहां से आने के बाद वह एक नहीं बल्कि कई पार्टी का हिस्सा बनीं थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सिंगर कनिका कपूर लगातार कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कनिका की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। कनिका लंबे समय तक लंदन में रह रही थीं। वहां से आने के बाद वह एक नहीं बल्कि कई पार्टी का हिस्सा बनीं। बता दें कि उनके संपर्क में नहीं बल्कि सैकड़ों लोग आए थे। कनिका के संपर्क में आने वालों की लिस्ट में राजस्थान की पूर्व प्रधानमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। वहीं अब उनके संपर्क में आए लोगों को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। कनिका की लावरवाही की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोनम कपूर के बाद अब कनिका कपूर को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी राय दी है।
बॉलीवुडलाइफ डॉटकॉम में छपी खबर के अनुसार, कनिका कपूर के मामले पर एकट्रेस तापसी पन्नू ने बयान जारी किया है। तापसी ने बताया कि, 'यह बहुत ही बुरा हुआ है। अगर उन्हें खुद को नहीं पता था तो अलग बात है लेकिन अगर उन्हें सबकुछ पता था और उसके बाद भी वो लोगों से मिल लही थीं तो यह निराशाजनक बात है। उन्हें इस चीज को महत्वता देनी चाहिए थी।'
तापसी पन्नू आगे कहा, 'उनका कहना है कि वो चेकअप के लिए गई थीं लेकिन उनका चेकअप नहीं किया गया। अगर उन्हें किसी भी प्रकार का शक था तो वो अपने आपको आइसोलेशन में रख सकती थीं। मेरे अनुसार जिम्मेदारी दोनों पक्षों की थी। हालांकि मैं किसी भी प्रकार से अपना प्वाइंट ऑफ व्यू नहीं दे रही हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं।'