Coronavirus: अनुष्का शर्मा ने घर पर ही कर दी विराट कोहली का हेयर कटिंग, देखें वीडियो!
Coronavirus अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान घर पर ही विराट कोहली की कटिंग कर दी जिसका वीडियो अब काफी पसंद किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर की वजह से हुए लॉकडाउन से बॉलीवुड सेलेब्स के और भी टैलेंट पता चल रहे हैं। लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीरों से पता चल रहा है कि स्टार्स एक्टिंग के अलावा और भी कई काम करने में माहिर हैं। इस दौरान कई स्टार्स घर के काम कर रहे हैं तो कई कुकिंग का टैलेंट दिखा रहे हैं। लेकिन, अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का नया टैलेंट सामने आ गया है।
वो टैलेंट है- हेयरकटिंग करने का। जी हां, अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली की कटिंग कर रही हैं। इससे पता चलता है कि अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ कटिंग भी कर लेती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस विराट कोहली की कटिंग कर रही हैं और विराट कटिंग से पहले और बाद का लुक दिखा रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
Meanwhile, in quarantine.. 💇🏻♂💁🏻♀ pic.twitter.com/XO0UJ7NmSU— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 28, 2020
हालांकि, कमेंट में कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन सभी के साथ लोगों की मदद भी करनी चाहिए। बता दें कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से सभी स्टार्स घर में पैक हैं। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहे हैं।
बता दें कि विराट और अनुष्का के अलावा कई सेलेब्स अभी घर पर हैं और अलग-अलग तरीकों से टाइम पास कर रहे हैं। हाल ही में कई सेलेब्स की तस्वीरें आई थीं, जो घर पर ही काम कर रहे थे। सेलेब्स खुद ही बर्तन साफ कर रहे हैं, झाड़ू लगा रहे हैं और खाना बना रहे हैं।