बड़ी धूम रही कॉमेडियन भारती सिंह की शादी में, देखें इन तस्वीरों संग ये वीडियोज़ भी
दुल्हन बनी भारती सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।
मुंबई। देश भर में एक महिला कॉमेडियन के रूप में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने वाली भारती सिंह ने रविवार को बड़े ही धूमधाम से शादी कर ली है। उनके तमाम फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। आइये देखते हैं उनकी शादी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें और वीडियोज़!
यह ख़बर तो बहुत पहले आ गयी थी कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शादी कर रही हैं और भारती ने हर्ष लिम्बचिया के रूप में अपना जीवनसाथी चुन लिया है। शादी के मौके पर भारती दुल्हन के जोड़े में बेहद प्यारी लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, शाह रुख़, बच्चन समेत ये सितारे भी पहुंचे, देखें तस्वीरें
टीवी जगत के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के जश्न में शामिल हुए। अपनी शादी की रस्मों को एंज्वॉय करते हुए भारती ने खूब ठुमके लगाए। सोशल मीडिया में इन दोनों की कई तस्वीरें दिन भर वाइरल होती रहीं!
भारती हर मौके को खूब इंजॉय करती नज़र आईं। यह शादी गोवा में बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज़ में हुआ।
Hum hai rahi pyaar ke 👰🤵🎉🎆❤️ Happily Married #bhartikibaraat #bhartiwedshhaarsh
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह दोनों पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी का खर्च हर्ष और भारती दोनों ने मिलकर उठाया है।
भारती को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं! दुल्हन बनी भारती सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।
यह भी पढ़ें: बच्चों संग आउटिंग पर निकले रितिक रोशन, देखें उनके नए लुक की लेटेस्ट तस्वीरें
Finally hitched! ❤️🎆🎉 #gothitched #bhartikibaraat #bhartiwedshhaarsh