विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vijay के बेटे जेसन संजय की फिल्म Sigma की नई रिलीज डेट का एलान, 'जन नायकन' की वजह से टालनी पड़ी थी फिल्म!

Published: Tue, 18 Aug 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

सीएम विजय (Vijay) के बेटे जेसन संजय की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

सिग्मा की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस

सिग्मा की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस

HighLights

  1. सिग्मा की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस

  2. इस दिन रिलीज होगी जेसन संजय की फिल्म

  3. विजय के बेटे की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है सिग्मा 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। CM विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। मेकर्स ने मंगलवार को नई रिलीज डेट का ऐलान किया; इससे पहले फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे टाल दिया गया था।

जन नायगन की रिलीज की वजह से टली थी फिल्म

विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 'जान नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज डेट बदलने के कारण 'सिग्मा' की रिलीज को आगे बढ़ाया गया था; 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'सिग्मा' में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं और इसे लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत सुबास्करन ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर लगेगा मनोरंजन का महामेला, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

जेसन का डायरेक्टोरियल डेब्यू

'सिग्मा' को लेकर उम्मीद है कि इसमें एक्शन, कॉमेडी, खजाने की खोज और डकैती जैसी चीजें देखने को मिलेंगी। जेसन संजय (Jason Sanjay), ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है।

vijay (44)

कब रिलीज होगी सिग्मा?

जेसन संजय, एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय के बेटे हैं और 'सिग्मा' डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '2 अक्टूबर को होने वाली इस डकैती (heist) के लिए तारीख नोट कर लें। SIGMA बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है'। यानी सिग्मा अब गांधी जयंती पर रिलीज होगी।


सिग्मा के बारे में

इस फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबु थसन, योग जापी, मंगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग...' Vijay Varma ने डॉली सिंह के कमेंट का दिया करारा जवाब! वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।