क्रिसमस पर ये बॉलीवुड जोड़ी करने जा रही है शादी, सालों से थे रिलेशनशिप में
क्रिसमस डे बॉलीवुड की एक जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बात कर रहे हैं जानेमाने डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार की, जिनका लंबे समय से मॉडल-एक्ट्रेस शीतल मेनन के साथ रिलेशिनशिप रहा है। उन्होंने पहले जूही बब्बर से शादी की थी।
मुंबई। यह साल बीतने को है, मगर इससे पहले डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार ने अपनी मॉडल-एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड शीतल मेनन से शादी करने का फाइनली फैसला कर ही लिया है। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। पहले भी कई मौकों पर दोनों की शादी को लेकर अटकलें सामने आईं, मगर हर बार उन्होंने इंकार कर दिया। खैर, फाइनली बिजॉय और शीतल शादी करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने आज का दिन चुना है।
सैफ अली खान को नजरअंदाज करते नजर आएं सलमान!
जी हां, क्रिसमस डे पर ही दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबर है। बिजॉय ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हां, मैं क्रिसमस डे पर शादी कर रहा हूं।' दोनों अपने होमटाउन कोचि में शादी के बंधन में बंधेंगे। दिलचस्प बात ये भी है कि बिजॉय ने अचानक अपनी शादी के लिए समय निकाल लिया और वो भी तब, जब जल्द ही उनकी फिल्म 'वजीर' रिलीज होने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह बिल्कुल पारपंरिक तरीके से मलयाली शादी होगी, क्योंकि दोनों ही केरल से हैं।
रणबीर कपूर की मां और बहन फवाद खान पर हुईं फिदा
दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही लो-प्राेफाइल रखा है और इसमें फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों के अफेयर्स की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब 2011 में बिजॉय की फिल्म 'शैतान' में शीतल ने अभिनय किया था। इसके बाद वो 2013 में फिल्म 'डेविड' में भी नजर आईं। ये बिजॉय की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने जूही बब्बर से शादी की थी। मगर बाद में मतभेदों की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद जूही ने एक्टर अनूप सोनी के साथ शादी कर ली।