Christmas 2019: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस अंदाज में दी फैन्स को क्रिसमस की बधाई!
Christmas 2019 फिल्म छपाक के प्रमोशन में व्यस्त होने के बाद भी दीपिका पादुकोण ने क्रिसमस मनाने के लिए समय निकालाl
नई दिल्ली, जेएनएनl क्रिसमस के मौके पर फिल्म कलाकार दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर पति रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर के माध्यम से अपने फैन्स को बधाई दी हैं। फिल्म छपाक में नजर आनेवाली दीपिका ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की भी जानकारी दी कि वह अपने परिवार के लिए चॉकलेट केक बनाने में व्यस्त हैl
फिल्म छपाक के प्रमोशन में व्यस्त होने के बाद भी दीपिका पादुकोण ने क्रिसमस मनाने के लिए समय निकाला और अपने सोशल मीडिया पर पति रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर दुनिया भर में अपने सभी फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। दीपिका ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘मेरी क्रिसमस हमारी तरफ से! (क्रिसमस ट्री सजाने के लिए कृपया दीपिका एंड कंपनी से संपर्क करें!)’
दीपिका इस मौके पर खूबसूरत और रिलेक्स मूड में थीl वहीं रणवीर भी इस मौके पर खुश नजर आए। दीपिका ने एक अन्य फोटो में बताया कि वह अपने पति और परिवार के लिए एक टेस्टी चॉकलेट केक बनाने में बीजी है। काम के मोर्चे पर दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। दीपिका बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में से एक हैl वह जल्द फिल्म 83 में भी नजर आएंगीl
इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई हैंl इस फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई हैंl इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया हैंl वहीं फिल्म छपाक में में उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई हैंl इस फिल्म में उनके अलावा विक्रांत मेसी की भी अहम भूमिका हैंl दीपिका शादी के बाद फिल्म निर्माता भी बन गयी है और उन्होंने इन दोनों ही फिल्मों में पैसा लगाया हैंl