बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर सरोज खान का बेतुका बयान,बाद में मांगी माफ़ी
सरोज खान के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफ़ी हंगामा मचा है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत बता रही हैं।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अब तक तो आने नेताओं के बिगड़ते बोल सुने सुने होंगे लेकिन अब बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने ऐसा बेतुका बयान दिया है जिसको लेकर उनकी कड़ी आलोचना भी की जा रही है। हालांकि बाद में उन्होंने ये कहते हुए माफ़ी मांग ली कि उनकी किसी को ठेस पहुँचाने की मंशा नहीं थी, वो सवाल का जवाब अलग संदर्भ में था l
दरअसल एक कार्यक्रम में सरोज खान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर यौन शोषण होता है या कास्टिंग काउच होता है तो उसे उसके बदले खाने के लिए रोटी भी मिलती है । बड़े-बड़े कलाकारों को अपने इशारों पर नचाने वाली डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा कि किसी महिला के साथ अगर यौन दुराचार होता है या कास्टिंग काउच होता है तो फिल्म इंडस्ट्री उसे छोड़ नहीं देती बल्कि उसे उसके बदले काम देती है और उस पर उसे रोटी मिलती है। सरोज खान ने पुणे में हुए एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इसमें मैं ऐसा कुछ भी गलत नहीं कह रही हूं। कास्टिंग काउच सभी जगहों पर पाया जाता है लेकिन लोग बॉलीवुड या फिल्म इंडस्ट्री पर ही इस प्रकार का आरोप या लांछन लगाते हैं। मैंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं कहा है। लोग मेरी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं।
इस मौके पर सरोज खान ने यह भी कहा कि वह रेप जैसे क्राइम को सही नहीं ठहरा रही है लेकिन वह लोगों को जताना चाहती हैं कि यह सिर्फ बॉलीवुड का अंग नहीं है बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर होता है। सरोज खान ने आगे यह भी कहा कि हर लड़की के ऊपर लोगों की बुरी दृष्टि होती है और वह मौके की तलाश में रहते हैं और यह ऐसा नहीं कि आजकल में हो रहा है यह बात बहुत पहले से चला आ रही है। इसे बदलने की आवश्यकता है। इस मौके पर सरोज खान ने यह भी कहा कि यह लड़की पर निर्भर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह चाहे तो कास्टिंग काउच जैसी चीजों से बच सकती है।
I lost respect for you Saroj ma'am. Being an elder you should give a good path to young actresses. It is giving a wrong indication that you have to be a slave to producers: Sri Reddy (actress who alleged that women are sexual exploited by producers) on Saroj Khan's remark. pic.twitter.com/I9TWmLahrX— ANI (@ANI) April 24, 201
सरोज खान के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफ़ी हंगामा मचा है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत बता रही हैं।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत का अमेरिका में होगा मेडिकल चेक-अप, दो हफ़्ते रहेंगे