विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पूरी पीठ पर स्क्रेच के निशान...' दिल्ली के कॉलेज में भीड़ से घिर गए थे John Abraham, चित्रांगदा ने शेयर किया किस्सा

Published: Fri, 09 Jan 2026 02:45 PM (IST)

हाल ही में निधि अग्रवाल और सामंथा रुथ प्रभु को भीड़ ने घेर लिया, जिससे अभिनेताओं की सुरक्षा पर सवाल ...और पढ़ें

चित्रांगदा सिंह ने बताया मॉबिंग का किस्सा (फोटो-इंस्टाग्राम)

चित्रांगदा सिंह ने बताया मॉबिंग का किस्सा (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बैंग्लोर में एक इवेंट के दौरान निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेर लिया जहां से उनके बाउंसरों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला। इसके बाद ऐसा ही कुछ हादसा समंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ जिसके बाद से पब्लिक प्लेसेज पर एक्टर्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए गए।

एक्टर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल?

वहीं अब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, जो खाकी द बंगाल चैप्टर, हाउसफुल 5 और रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स आदि में नजर आई ने भी इस मामले में सहमति जताई है। चित्रांगदा ने कहा," कुछ इवेंट्स के दौरान वाकई भीड़ बेकाबू हो सकती है क्योंकि भीड़ को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। मैं निधि के साथ हुआ वो सीन देख रही थी। यह बहुत ही डरावना था। शायद इन कार्यक्रमों का मैनेजमेंट करने वाली एजेंसियों का यह कर्तव्य है कि वे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। मुझे समझ नहीं आता कि वे उन्हें उस जगह पर कैसे रख सकते हैं। वे उन्हें जाने कैसे दे सकते हैं, उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है?"

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की हीरोइन का ब्लैक ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज, 'लाल परी' की अदाएं देख फिसल जाएगा दिल

चित्रांगदा ने उस पल को भी याद किया जब एक दही हांडी इवेंट के दौरान उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। चित्रांगदा ने कहा कि मैं अपनी कार में थी जब अचानक कुछ लोग आकर उनकी कार पर जोर-जोर से मारने लगे। चित्रांगदा ने कहा कि मैं उस समय बहुत डर गई थी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

जॉन के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा

हालांकि चित्रांगदा ने साफ किया कि ऐसा सिर्फ फीमेल एक्ट्रेसेज के साथ नहीं होता कई मेल एक्टर्स के साथ भी ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, 'जॉन अब्राहम और मैं अपनी फिल्म 'आई, मी और मैं' के प्रमोशन के लिए दिल्ली के एक कॉलेज गए थे। हमें स्टेज पर जाकर वहां से निकलना था। भीड़ बढ़ने लगी और अचानक मैंने देखा कि सब लोग जॉन की तरफ बढ़ रहे हैं। जॉन ने मेरी तरफ मुड़कर मुझे अपने साथ ले जाने का इशारा किया। वह मुझे सुरक्षित कर कार तक ले जाना चाहते थे। जैसे ही हम कार में बैठे, जॉन ने अपनी शर्ट उतारी, उनकी पूरी पीठ पर खरोंच के निशान थे। मुझे कुछ नहीं हुआ क्योंकि उस कॉलेज में बहुत सारी महिलाएं मौजूद थीं।'

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan से सलमान खान का लुक हुआ वायरल, सेना की वर्दी में नजर आए अभिनेता