साउथ एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, Chiranjeevi समेत स्टार्स ने की 5 लाख की मदद
साउथ सिनेमा के एक एक्टर के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, जिसकी मदद के लिए अब मेगा सुपरस्टार चिरंजीवी ने हाथ आगे बढ़ाया है।
-1785131471234_m.webp)
चिरंजीवी ने की मदद (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहा है एक्टर
चिरंजीवी ने की साउथ एक्टर की मदद
परिवार को सौंपा 3 लाख का चेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सितारों की तरफ से दरियादिली के किस्सों की खबर आए दिन सामने आती रहती है। अब इस मामले में साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम शामिल हो रहा है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रमेश को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उनकी हालत गंभीर है।
इस मामले को मद्देनजर रखते हुए चिरंजीवी और उनके छोटे भाई नागा बाबू ने रमेश की आर्थिक सहायता की है और 5 लाख रुपये की मदद की है।
साउथ एक्टर की मदद को आए गए चिरंजीवी
रमेश वह अभिनेता हैं तो जो सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म गब्बर सिंह में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा चिरंजीवी के परिवार संग उनके अच्छे संबंध हैं। ऐसे में अब बात रमेश की जान पर बन पाई है और परिवार आर्थिक तंगी से झूज रहा है तो ऐसे में चिरंजीवी ने अपने साथी एक्टर के मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- The Family Man के 'श्रीकांत तिवारी' नहीं बनने वाले थे मनोज बाजपेयी, साउथ का ये एक्टर था पहली पसंद

वामशी शेखर द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर किए गए ट्वीट में चिरंजीवी और रमेश के परिवार की मुलाकात की तस्वीरें मौजूद हैं। इस दौरान चिरंजीवी ने रमेश की फैमिली को 3 लाख का चेक सौंपा है।
Megastar @KChiruTweets Garu extended ₹3 lakh towards Gabbarsingh actor Ramesh's treatment after learning of his brain stroke and assured all possible support. Shri @NagaBabuOffl Garu also contributed ₹2 lakh.
— 𝐕𝐚𝐦𝐬𝐢𝐒𝐡𝐞𝐤𝐚𝐫 (@UrsVamsiShekar) July 26, 2026
Wishing him a speedy recovery. 🙏 pic.twitter.com/OmdW3gI4P3
ट्वीट में लिखा है- मेगास्टार चिरंजीवी ने 'गब्बर सिंह' फिल्म के एक्टर रमेश को ब्रेन स्ट्रोक होने की बात पता चलने पर उनके इलाज के लिए 3 लाख दिए और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही नागा बाबू ने 2 लाख का योगदान दिया। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
मुश्किल घड़ी में चिरंजीवी का मिला साथ
इस तरह से चिरंजीवी और नागा बाबू ने अपने दोस्त रमेश की इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद करने की कोशिश की है। बताया ये भी जा रहा है कि चिरंजीवी डॉक्टर्स से उनकी हालक को मद्देनजर रखते हुए करीब से नजर रखे हुए हैं और उनके परिवार को इलाज के लिए और आर्थिक मदद का आश्वासन भी दे चुके हैं।
