33 साल का हुआ 'सूर्यवंशम' के भानु प्रताप सिंह का पोता, 27 साल बाद इस गबरू नौजवान को देख बढ़ जाएंगी धड़कनें
1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशम' में 'भानू प्रताप सिंह' को जहरीली खीर खिलाने वाला बच्चा आपको याद है? वह छोटा बच्चा 27 साल बाद कैसा दिखता हैं, देखें तस्वीरें:

'सूर्यवंशम' का नटखट बच्चा बन चुका है हैंडसम हंक/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशम' (Sooryavansham) भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन टीवी पर इस फिल्म का दबदबा हमेशा ही बना रहा है। इस फिल्म में 'बिग बी' ने 'ठाकुर भानु प्रताप सिंह' और उनके बेटे 'हीरा ठाकुर' का डबल रोल निभाया था।
इस फिल्म में उनके दोनों ही किरदारों को काफी पसंद किया गया। हालांकि, अमिताभ बच्चन के अलावा एक और किरदार था, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। वह किरदार 'ठाकुर भानु प्रताप सिंह' के पोते और 'हीरा ठाकुर' के बेटे 'छोटे भानु प्रताप सिंह' उर्फ 'सोनू' का था। रिलीज के 27 साल बाद अब 'सूर्यवंशम' का यह छोटा-सा सोनू एक हट्टा-कट्टा और हैंडसम नौजवान बन चुका है।
किसने निभाया था 'हीरा ठाकुर' के बेटे का किरदार?
'हीरा ठाकुर' के बेटे का किरदार निभाने वाले वह चाइल्ड आर्टिस्ट कोई और नहीं, बल्कि आनंद वर्धन (Aanand Vardhan) हैं। उन्होंने ई.वी.वी. सत्यनारायण के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशम' में यह महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंद वर्धन अब 33 साल के हो चुके हैं और फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?
आनंद ने तकरीबन 20 फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया है। उन्होंने युवा अभिनेता के रूप में 2025 में रिलीज फिल्म 'नीदूरिंछु जहापना' से अपनी शुरुआत की है। आपको बता दें कि वह फेमस प्लेबैक सिंगर पी.बी. श्रीनिवास के पोते हैं और उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आनंद के पिता बचपन में उन्हें 'रामायण' की कहानियां सुनाया करते थे। किस्मत से जब आनंद महज 4 साल के थे, तो उन्होंने तेलुगु फिल्म 'रामायणम' में 'वाल्मीकि' और 'बाल हनुमान' का किरदार निभाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
-1773735998132.jpg)
तेलुगु फिल्मों में एक्टिव हैं आनंद वर्धन
'हीरा ठाकुर' के बेटे का किरदार निभाने वाले आनंद वर्धन ने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही हिंदी फिल्म की है, जो 'सूर्यवंशम' है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म 'प्रियारागलू' से की थी। इसके बाद वह 'पेली पंदिरी', 'प्रेयसी रावे', 'श्री मंजुनाथ' और 'इन्द्रा' जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में नजर आए।
आनंद वर्धन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। 33 साल के इस अभिनेता के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 6 हजार 429 फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- क्या है साल 2016 का वायरल ट्रेंड? Alia Bhatt, अनन्या पांडे से लेकर करीना ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।