Move to Jagran APP

Chhichhore Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' से आगे निकली सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे', अब तक कर चुकी इतनी कमाई

Chhichhore Box Office Collection Day 13 छिछोरे का सामना आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल से है जो सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 01:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 07:42 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' से आगे निकली सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे', अब तक कर चुकी इतनी कमाई
Chhichhore Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' से आगे निकली सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे', अब तक कर चुकी इतनी कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। निर्देशक नितेश तिवारी की फ़िल्म छिछोरे बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। नई फ़िल्मों की चुनौती के बावजूद छिछोरे दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है, जिसके चलते दूसरे हफ़्ते में 100 करोड़ का पड़ाव पार करने के साथ इसके कलेक्शंस में लगातार इजाफ़ा हो रहा है।

loksabha election banner

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, बुधवार (18 सितम्बर) को छिछोरे ने 3.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 13 दिनों का नेट कलेक्शन 105.79 करोड़ हो चुका है। छिछोरे अब इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। इस लिस्ट से फ़िल्म ने अजय देवगन की दे दे प्यार दे को आउट कर दिया है, जिसने 102.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2019 की Top 10 फ़िल्मों की लिस्ट अब इस प्रकार है- 

  1. छिछोरे- 105.79 करोड़
  2. गली बॉय- 139.38 करोड़
  3. सुपर 30- 146.10 करोड़
  4. साहो (हिंदी)- 150 करोड़
  5. केसरी- 153 करोड़
  6. टोटल धमाल- 154.30 करोड़
  7. मिशन मंगल 200.16 करोड़
  8. भारत- 209.36 करोड़
  9. उरी- 244.06 करोड़ 
  10. कबीर सिंह- 278.24 करोड़

6 सितम्बर को छिछोरे रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को लेकर बहुत अधिक हाइप नहीं थी, मगर वक़्त के साथ फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ती गयी। दूसरे शुक्रवार को छिछोरे ने 5.43 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ जमा किये थे। दूसरे सोमवार को भी फ़िल्म के कलेक्शंस अच्छे रहे और 4.02 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में थोड़ा सा उछाल आया और 4.11 करोड़ का कारोबार किया था। ग़ौरतलब है कि छिछोरे का सामना आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल से है, जो सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 13 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म अब तक 66 करोड़ से अधिक कारोबार कर चुकी है।

सुशांत की दूसरी 100 करोड़ फ़िल्म

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो। इससे पहले 2016 में आयी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ने 133 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। छिछोरे सुशांत के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हो सकती है। 

श्रद्धा कपूर की बैक टू बैक 100 करोड़ी फ़िल्म

श्रद्धा कपूर के लिए वाकई यह जश्न मनाने का मौक़ा है। साहो के बाद उनकी बैक टू बैक दूसरी फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। साहो (हिंदी) 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। श्रद्धा की यह पांचवीं फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। साहो और छिछोरे से पहले एक विलेन, एबीसीडी 2 और स्त्री 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.