विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja 2022: जया बच्चन और हेमा मालिनी तक, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी भोजपुरी फिल्मों में दिखा चुकी हैं दम

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2022 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2022 05:30 PM (IST)

Chhath Puja 2022 भोजपुरी सिनेमा ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इस इंडस्ट्री में भी आज बड़े बजट की ...और पढ़ें

Chhath Puja 2022, Jaya Bachchan, Hema Malini, bhagyashree
Chhath Puja 2022, Jaya Bachchan, Hema Malini, bhagyashree

नई दिल्ली, जेएनएन। Chhath Puja 2022: छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से नहाए खाए के साथ हो चुकी है। इसके साथ ही लोगों के कानों में गूंजेंगे भोजपुरी के मधुर गीत। शारदा सिन्हा से लेकर मालिनी अवस्थी तक ने भोजपुरी गीतों के लिए अपने सुर दिए हैं। बात करें भोजपुरी फिल्मों की तो दशकों से इस इंडस्ट्री ने लोगों का मनोरंजन किया है। बॉलीवुड की कई स्थापित अभिनेत्रियों ने भोजपुरी फिल्मों से नाम कमाया है। इसमें जया बच्चन, हेमा मालिनी और भाग्यश्री जैसी सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं।

हेमा मालिनी

अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट से वादा किया था कि वो जब भी फिल्म बनाएंगे वो उसमें काम जरूर करेंगे। इसी को पूरा करने के लिए उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा में हेमा मालिनी के साथ स्क्रीन शेयर किया। फिल्म में मनोज तिवारी भी नजर आए।

जया बच्चन

अमिताभ बच्चन ने एक और भोजपुरी फिल्म में काम किया है 'गंगा देवी' जिसमें उनके साथ जया बच्चन भी नजर आई। गंगा देवी में अमिताभ-जया के साथ-साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी लीड रोल में थे।

भाग्यश्री

मैंने प्यार किया से रातों-रात हिट हो जाने वाली भाग्यश्री ने बॉलीवुड में तो गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया। इसके साथ ही वो 'एक चुम्मा दे दा राजाजी', 'जनम-जनम के साथ' और देवा जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

रति अग्निहोत्री

हिन्दी फिल्मों का जाना पहचाना नाम है रति अग्निहोत्री, उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से एक अलग पहचान बनाई है। साल 2013 में रति अग्निहोत्री ने देस परदेस' नाम की एक भोजपुरी फिल्म में काम किया था। इसमें उनके साथ धर्मेंद्र और कादर खान भी नजर आए।

नगमा

नगमा ने सलमान खान के साथ 1990 में फिल्म 'बागी' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं चला तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। नगमा ने रवि किशन के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' से शुरुआत की थी। जिसके बाद वो  ’गंगा’, ’जनम जनम क साथ बा’, ’अब त बन जा सजनवा हमार’जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें

Chhath Geet 2022: पवन सिंह से लेकर अक्षरा सिंह के छठ गीतों की मची धूम, यहां देखें पूरी लिस्ट 

Pawan Singh Chhath Geet 2022: पवन सिंह का नया छठ गीत 'उगी सुरुज देव' रिलीज, टीवी की 'पार्वती' साथ में आईं नजर