विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh Chhath Geet 2022: पवन सिंह का नया छठ गीत 'उगी सुरुज देव' रिलीज, टीवी की 'पार्वती' साथ में आईं नजर

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 28 Oct 2022 03:25 PM (IST)

पवन सिंह के नए छठ गीत का टाइटल उगी सुरुज देव हैं। ये गाना यूट्यूब पर दो दिन पहले रिलीज ...और पढ़ें

Photo Credit : Pawan Singh Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Pawan Singh Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet: आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ आज यानी 28 अक्टूबर, 2022 से हो गया है। चार दिवसीय इस  छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। छठ का व्रत सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है। वहीं छठ पूजा बिना छठ गीतों के अधूरा सा लगता है। छठ शुरू होने से पहले ही भोजपुरी सिंगर हर बार नए छठ गीत लेकर आते हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भी अपना एक नया छठ गीत लेकर आए हैं, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

टीवी की पार्वती संग लेकर आए हैं छठ गीत

पवन सिंह के नए छठ गीत का टाइटल 'उगी सुरुज देव' हैं। ये गाना यूट्यूब पर दो दिन पहले रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ टीवी के फेमस धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी भी नजर आ रही हैं। इस गाने के साथ ही पूजा की भोजपुरी में एंट्री हुई है। गाने में पवन सिंह और पूजा की केमिस्ट्री काफी कमाल लग रही है। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे काफी काफी व्यूज मिल चुके हैं।                                                                           

पति-पत्नी के किरदार में आ रहे हैं नजर

'उगी सुरुज देव' गाने में पूजा बनर्जी पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। पूजा ने जहां लाला रंग की लहरिया साड़ी पहनी है। वहीं पवन सिंह पीले रंग कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं। गाने में दोनों पति-पत्नी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और वो सूर्य देवता के उगने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों हाथ जोड़ छठ मइया से अपनी खुशियों की कामना कर रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: Chhath Geet 2022: पवन सिंह से लेकर अक्षरा सिंह के छठ गीतों की मची धूम, यहां देखें पूरी लिस्ट