विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandu Champion Song: अरिजीत सिंह और कार्तिक आर्यन का आया 'सत्यानास', 'चंदू चैम्पियन' के नये गाने ने मचाई धूम

Published: Fri, 24 May 2024 08:07 PM (IST)

Kartik Aaryan की आगामी फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) का गाना सत्यानास रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह की आवाज ...और पढ़ें

चंदू चैम्पियन का गाना सत्यानास हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
चंदू चैम्पियन का गाना सत्यानास हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. चंदू चैम्पियन का पहला गाना हुआ रिलीज
  2. अरिजीत सिंह की आवाज में हुआ चैम्पियन का सत्यानाश
  3. सत्यानाश गाने में छा गये चंदू चैम्पियन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chandu Champion Song Satyanaas: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैम्पियन' पिछले काफी से सुर्खियों में है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) पर आधारित है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो खूब चर्चा में रहा।

'चंदू चैम्पियन' के धमाकेदार ट्रेलर के बाद कार्तिक आर्यन की तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे। इस बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। 

रिलीज हुआ चंदू चैम्पियन का गाना

'चंदू चैम्पियन' बनकर कार्तिक आर्यन 'सत्यानास' (Satyanaas Song) से धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। 24 मई को मेकर्स ने 'चंदू चैम्पियन' का गाना आउट कर दिया है। गाने का टाइटल है 'सत्यानास'। गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh), नकाश अजीज और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखी है। म्यूजिक प्रीतम (Pritam) का है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

साजिद नाडियावाला ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आ रहा है चैम्पियन सत्यानास करने।" गाने के लिरिक्स जितने कमाल के हैं, कार्तिक आर्यन के मूव्स भी उतने ही शानदार हैं। कार्तिक आर्यन के डांस के फैंस भी दीवाने हो गये हैं।

यह भी पढ़ें- Who Is Chandu Champion: कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल 'चंदू चैम्पियन' जिनके किरदार में ढले कार्तिक आर्यन

सत्यानास के दीवाने हुए फैंस

साजिद नाडियावाला निर्मित 'चंदू चैम्पियन' के गाने 'सत्यानास' की धुन पर फैंस भी झूम रही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "इस धुन पर मौज करेगी पब्लिक दबाके।" एक यूजर ने कहा, "बेस्ट।" एक और ने लिखा, "अरिजीत सिंह की बहुमुखी प्रतिभा का स्तर बेजोड़ है।" यह गाना सुनकर एक यूजर को 'गलती से मिस्टैक' वाला गाना याद आ गया। किसी ने कार्तिक और अरिजीत की जोड़ी को फायर बताया है।

बता दें कि कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैम्पियन' (Chandu Champion Release Date) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। कार्तिक भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Chandu Champion Trailer: देश के लिए गोलियां खाने से गोल्ड मेडल जीतने तक..., दिल छू लेगा 'चंदू चैम्पियन' का ट्रेलर