यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Who Is Chandu Champion: कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल 'चंदू चैम्पियन' जिनके किरदार में ढले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोग यह जानने के लिए बेताब हैं ...और पढ़ें

HighLights
- मुरलीकांत पेटकर कौन हैं?
- कार्तिक आर्यन ने निभाया है किरदार
- देश के लिए दो बार रचा है इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Real Chandu Champion Murlikant Petkar: कबीर खान के निर्देशन में बनी 'चंदू चैम्पियन' इस वक्त खूब सुर्खियों में है। बीती शाम को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ। मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) दमदार लगे। लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है और लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि मुरलीकांत पेटकर आखिर कौन थे।
जब आंखों में सपने और दिल में जज्बा हो तो कामयाबी की राह एक न एक दिन मिल ही जाती है। 1 नवंबर 1944 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर में एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका बचपन से एक ही सपना था- देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना। यह शख्स हैं मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) जिन्होंने अपने ख्वाब को पूरा भी किया और देश के लिए पहला गोल्ड मेडल लेकर आये थे।
कौन हैं मुरलीकांत पेटकर?
देश के लिए दो बार इतिहास रचने वाले 'चंदू चैम्पियन' उर्फ मुरलीकांत पेटकर को कम लोग जानते हैं। वह पहले कुश्ती खेला करते थे। वह आगे स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन परिवार के प्रेशर के आगे वह ऐसा नहीं कर पाये। फिर उन्होंने इंडियन आर्मी के लिए काम किया और इसके साथ अपने ख्वाब को भी पूरा किया। उन्होंने इंडियन आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग की।

पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगी थीं। वह इतनी बुरी तरह घायल हुए थे कि कोमा में चले गये थे। उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया था। उन्होंने 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह पहले गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास भी रचा। उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें- Chandu Champion Poster: जिंदगी की रिंग में चैम्पियन बनकर आखिरी सांस तक लड़े कार्तिक आर्यन, नया पोस्टर है धांसू
कब रिलीज हो रही है चंदू चैम्पियन?
कबीर खान निर्देशित फिल्म में मुरलीकांत पेटकर यानी 'चंदू चैम्पियन' का किरदार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan In Chandu Champion) निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
