इस दिन रिलीज होगा 'चंडीगढ करे आशिकी' का ट्रेलर, नए अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया है। इस वीडियो में वो अभिनेत्री वाणी कपूर को किस करते हुए दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। विक्की डोनर, बधाई हो, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब वो फिल्म चंडीगढ करे आशिकी की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, वीडियो में वो अभिनेत्री वाणी कपूर को किस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 8 नबंवर यानी सोमवार को रिलीज होगा। वीडियो में एक सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर आयुष्मान खुराना ने कैप्शन लिखा, ये आशिकी कुछ अलग है। चंडीगढ़ करे आशिकी की ट्रेलर 8 सोमवार को रिलीज होगा। उन्होंने आगे लिखा, 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।
आयुष्मान द्वारा शेयर की गई इस वीडियो क सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अमृता खानविलकर, मनजोत सिंह, मुकेश छाबड़ा ने कमेंट उनकी तारीफ की है। इस प्रोग्रेसिव लव स्टोरी फिल्म में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।
वही सोमवार को उनकी फिल्म डॉक्टर जी की भी रिलीज डेट का एलान किया गया था। इस फिल्म में आयुष्मान अभिनेत्री रकुल प्रीत और शेफाली शाह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रही हैं, जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करेंगी। उनकी ये फिल्म अगले साल 17 जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।