विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chalapathi Rao Passes Away: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का 78 साल की उम्र में निधन

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 11:51 AM (IST)

Chalapathi Rao Passes Away चलपति राव का सीनियर एनटीआर के साथ एक स्पेशन बॉन्ड था। उन्होंने अभिनेताओं की तीन पीढ़ियों ...और पढ़ें

Veteran actor of Telugu cinema Chalapathi Rao passed away
Veteran actor of Telugu cinema Chalapathi Rao passed away

नई दिल्ली, जेएनएन। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता कैकला सत्यनारायण के अंतिम संस्कार के 24 घंटे के अंदर ही एक और कलाकार इस दुनिया को छोड़ कर चला गया जिसे पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।

नहीं रहे चलपति राव

टॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता चलपति राव ने आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष के थे। चलपति राव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे। खराब तबीयत के चलते वो फलिहल एक्टिंग से भी दूर थे।  

78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

चलपति राव का जन्म 1944 में बल्लीपारू, कृष्णा जिले, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सीनियर एनटीआर के प्रोत्साहन से फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। राव ने 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'गुदाचारी 116' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। सीनियर एनटीआर, कृष्णा, अक्किनेनी नागार्जुन, चिरंजीवी और वेंकटेश की फिल्मों में सहायक अभिनेता और खलनायक के रूप में, राव को सभी से प्रशंसा मिली।

600 से अधिक फिल्मों में आए नजर

उन्होंने पांच दशक से अधिक के अपने करियर में 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने प्रोडक्शन में भी प्रवेश किया और 'कलियुग कृष्णडु', 'कडपा रेड्डम्मा', 'जगन्नाटकम' 'पेलेंटे नुरेला पंटा', 'प्रेसिडेंटिगारी अल्लुडू', 'अर्धरात्रि हत्यालु' और 'रक्तम चिंदिना रात्री' जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

बंगराजू में आखिरी बार आए नजर

चलपति राव का सीनियर एनटीआर के साथ एक स्पेशल बॉन्ड था। उन्होंने अभिनेताओं की तीन पीढ़ियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। उन्हें 'यमगोला', 'युगपुरुष', 'ड्राइवर राम', 'अकबर सलीम अनारकली', 'भले कृष्णा', 'शारदा राम', 'जस्टिस चौधरी', 'बोब्बिली पुली', 'जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फाइट विद लॉ', 'चोर राम', 'अल्लारी अल्लुडु', 'अल्लारी', 'निन्ने पेल्लादता', 'नुव्वे कावली', 'सिंहाद्री', 'बनी', 'बोम्मारिलु', 'अरुंधति', 'सिन्हा' और ' दम्मू'। पिछले साल रिलीज हुई 'बंगराजू' के बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया था।

ये भी पढ़ें

Tunisha Sharma Death: कौन है शीजान खान? जिसपर तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

Main Atal Hoon: अलट बिहारी वाजपेयी के दमदार किरदार में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट